फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Accident: Fierce fire broke out after two trucks collided, police and fire brigade team on the spot

Varanasi Accident: सड़क किनारे खड़े ट्रक पर ट्रेलर ने मारी टक्कर, भीषण आग, मौके पर पुलिस और दमकल की टीम

Sun, 21 May 2023 09:48 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 21 May 2023 09:48 AM IST
सार

जंसा थाना क्षेत्र के परमपुर ओवर ब्रिज के ऊपर रविवार अल सुबह खड़ी ट्रक में ट्रेलर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों वाहनों में आग लग गयी। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 

विज्ञापन
Varanasi Accident: Fierce fire broke out after two trucks collided, police and fire brigade team on the spot
Varanasi Accident: दो ट्रकों में टक्कर के बाद लगी भीषण आग, मौके पर पुलिस और दमकल की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में एक हादसे की खबर है। वाराणसी रिंग रोड फेज 2 पर जंसा के सजोई गांव के पास ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे भीषण आग लग गई। घटना की जानकारी होते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम के साथ पुलिस पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 

विज्ञापन


जंसा थाना क्षेत्र के परमपुर ओवर ब्रिज के ऊपर रविवार अल सुबह  खड़ी ट्रक में ट्रेलर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों वाहनों में आग लग गयी। जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल मचा रहा बताया जाता है कि सोनभद्र से मोरंग बालू लादकर गोरखपुर जा रही ट्रक संख्या यूपी 51 एटी 4675 का पिछला टायर फट गया था। जिसे ड्राइवर बृजेश अपने खलासी के साथ मुख्य लेन पर ही किनारे खड़ी कर ठीक कर ही रहा था।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi: अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ मंजुला सिंह का औचक निरीक्षण, LBS अस्पताल को लेकर चौंकाने वाला खुलासा!
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार बालू लदी ट्रेलर संख्या यूपी 50डीटी 4627 ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना में ट्रक का डीजल टैंक फट गया और आग लग गई और देखते ही देखते दोनों ट्रकें धू-धूकर जलने लगी।
घटना देख ग्रामीणों ने इसकी जानकारी चौकी प्रभारी परमपुर गौरव मिश्रा को दी। चौकी प्रभारी एनएचआई को सूचित करते हुए पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे वही स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार घंटों विलंब से पहुंची दमकल की 3 गाड़ियों ने घंटों मशक्कत के बाद ट्रकों में लगी आग को बुझाया तब तक दोनो ट्रके जलकर खाक हो चुकी थी। इस दौरान एनएचआई कर्मियों ने लगभग 2 घंटे तक रूट को सर्विस लेन में  डाइवर्ट कर यातायात को सुचारू रूप संचालित कराया। वहीं घटना में दोनों ट्रकों के चालकों को हल्की चोटें आई है जिनका इलाज क्षेत्र के ही निजी चिकित्सालय में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed