{"_id":"64577c46f7a36d18510adc53","slug":"varanasi-a-drunken-man-chased-and-thrashed-a-passer-by-didn-t-even-spare-the-policeman-who-came-to-his-rescu-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: नशे में धुत शराबी ने राहगीर को दौड़ाकर पीटा, बीच-बचाव करने आए पुलिसकर्मी को भी नहीं छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: नशे में धुत शराबी ने राहगीर को दौड़ाकर पीटा, बीच-बचाव करने आए पुलिसकर्मी को भी नहीं छोड़ा
Sun, 07 May 2023 03:54 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 07 May 2023 03:54 PM IST
सार
पुलिसकर्मी को बीच बचाव करते देख शराबी पुलिसकर्मी से भी उलझ गया। पुलिसकर्मी से उलझने के बाद वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने शराबी की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
शराबी
विस्तार
वाराणसी में नरिया तिराहे पर शराब के नशे में धुत एक शराबी राहगीर युवक की रविवार दोपहर बिना कारण पिटाई करने लगा है। अचानक शराबी के द्वारा हमला होते ही युवक ने भागकर जान बचाने की कोशिश की। इसके बाद शराबी ने उसे दौड़ाया और पकड़कर पिटाई करने लगा। इस दौरान नरिया तिराहे पर पिकेट पर तैनात एक पुलिसकर्मी झगड़ा होते देख छुड़ाने के लिए पहुंचा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Varanasi: घूस लेते पकड़ा गया बरेका का सिविल इंजीनियर कंपलसरी रिटायर, जल्द की जाएगी ये बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन
पुलिसकर्मी को बीच बचाव करते देख शराबी पुलिसकर्मी से भी उलझ गया। पुलिसकर्मी से उलझने के बाद वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने शराबी की पिटाई कर दी। जिसके बाद शराबी वहां से किसी तरह से जान बचाकर निकला। शराबी द्वारा हमला करने से युवक के हाथ में चोट आई है।
विज्ञापन