वाराणसी : 40 प्रतिशत टिड्डियों का खात्मा, बाकी चली गईं जौनपुर और आजमगढ़
- एक बड़ा टिड्डी दल प्रयागराज में मौजूद, उत्तर-पूर्व की दिशा में बढ़ रहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले में टिड्डियों के हमले के बाद शुक्रवार को पिंडरा में मौजूद एक टिड्डी दल पर रासायनिक छिड़काव किया गया। इसमें 40 प्रतिशत टिड्डियां नष्ट कर दी गईं जबकि बाकी की टिड्डियां जौनपुर और आजमगढ़ की तरफ निकल गईं। एक बड़ा टिड्डी दल प्रयागराज में मौजूद है।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात पिंडरा ब्लाक के राजपुर में मौजूद टिड्डियों पर हजारों लीटर पानी में 160 लीटर रासायनिक घोल के छिड़काव के बाद 40 प्रतिशत टिड्डियां नष्ट हो गईं। बाकी की 60 प्रतिशत जौनपुर जिले के केराकत की तरफ चली गई। फिलहाल वाराणसी जिले में टिड्डियों का कोई झुंड नहीं है।
वहीं वाराणसी मंडल के संयुक्त निदेशक कृषि अखिलेश चंद्र शर्मा कहना है कि बृहस्पतिवार को वाराणसी सहित जौनपुर में भी रसायन का छिड़काव हुआ। जिसमें 35 से 40 प्रतिशत टिड्डियों को नष्ट किया गया। जबकि कुछ टिड्डियां बिखर गई। जो जौनपुर और आजमगढ़ की तरफ चली गई। अभी फिलहाल वाराणसी जिले में टिड्डियां नहीं है। प्रयागराज के जंघई में एक बड़ा दल है जो उत्तर-पूर्व की दिशा में बढ़ रहा है। जिस पर लगातार निगरानी की जा रही है।
प्रशासन सतर्क, बढ़ाई निगरानी
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया 25 जून को पिंडरा ब्लॉक के राजपुर, गंजारी, अमौत, चितौरा, गोधरी तथा नेहिया और हरहुआ ब्लॉक के पुआरीकला में अंतिम बार टिड्डी दल नजर आया था। बृहस्पतिवार की रात 10 बजे के बाद स्प्रे करके टिड्डियों को मारा गया। अग्नि शमन की चार गाडि़यां में रासानिक घोल का छिड़काव शुक्रवार तड़के सुबह चार बजे तक किया गया।
अभी फिलहाल जनपद में टिड्डियों का कोई दल नहीं बचा है। हालांकि प्रयागराज में एक बड़े दल की सूचना है। जिसे देखते हुए सभी एसडीएम बीडीओ, कृषि विभाग के अधिकारियों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। साथ ही प्रत्येक ब्लॉक पर 100-100 मैनुअल स्प्रे मशीन रखे जाने का निर्देश भी दिया गया।
किसी भी परिस्थिति में अगर टिड्डियों का हमला अगर दोबारा होता है तो हम उसके लिए तैयार है। टिड्डी दल की जानकारी देने के लिए जिला कृषि अधिकारी के मोबाइल नंबर 8840775568 पर जानकारी करने के साथ ही विभाग द्वारा जारी मोबाइल नं 9044779391 और 9140252131 पर सूचना के आदान-प्रदान के लिए नंबर भी जारी किया गया है।