{"_id":"6afea9c3f08f23418107fff1","slug":"varanasi-12-year-old-student-dies-after-falling-from-hostel-roof-under-suspicious-circumstances-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: हॉस्टल की छत से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरी 12 वर्षीय छात्रा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: हॉस्टल की छत से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरी 12 वर्षीय छात्रा, मौत
Thu, 19 Nov 2026 01:22 PM IST
किशन चौबे
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: किशन चौबे
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:22 PM IST
सार
वाराणसी के लंका क्षेत्र स्थित निजी स्कूल के हॉस्टल में 12 वर्षीय छात्रा की छत से गिरने से मौत हो गई। बिहार के सीवान की रहने वाली छात्रा की मौत के कारणों की पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
विज्ञापन
छात्रा की मौत,
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
लंका थाना क्षेत्र के नगवां चौकी अंतर्गत एक निजी स्कूल के हॉस्टल में रहने वाली 12 वर्षीय छात्रा की गुरुवार को छत से गिरने से मौत हो गई। घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। छात्रा मूल रूप से बिहार के सीवान की रहने वाली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
अधिकारियों ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
घटना की जानकारी मिलते ही डीसीपी गौरव बंसवाल, एडीसीपी वैभव बांगर, एसीपी गौरव कुमार और लंका थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। छात्रा की पहचान के बाद परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
सभी पहलुओं से जांच कर रही पुलिस
पुलिस हॉस्टल में मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि छात्रा किन परिस्थितियों में छत से नीचे गिरी। पुलिस के अनुसार, घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। परिजनों के वाराणसी पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
