फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: 108th birth anniversary of Pandit Deendayal Upadhyay, UP minister knocked door to door, made members

Varanasi: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 108 वीं जयंती, यूपी के मंत्री ने घर घर दस्तक दी, बनाए सदस्य

Wed, 25 Sep 2024 08:01 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 25 Sep 2024 08:01 PM IST
सार

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 108 वीं जयंती पर भाजपाजनों की ओर से प्रत्येक बूथ पर पुष्पांजलि अर्पण का कार्यक्रम किया गया। यूपी के मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने अपने बूथ पर कार्यकर्ताओ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया और बूथ स्तरीय सदस्यता अभियान चलाकर जनता को भाजपा से जोड़ा।

विज्ञापन
Varanasi: 108th birth anniversary of Pandit Deendayal Upadhyay, UP minister knocked door to door, made members
मंत्री दयाशंकर मिश्र ने चलाया सदस्यता अभियान - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 108 वीं जयंती पर भाजपाजनों की ओर से प्रत्येक बूथ पर पुष्पांजलि अर्पण का कार्यक्रम किया गया। यूपी के मंत्री दयाशंकर मिश्र  दयालु ने अपने बूथ पर कार्यकर्ताओ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया । मध्यमेश्वर मंडल के बूथ संख्या 135,136 एवं 137 में घर घर जाकर दस्तक दी और जनता को प्राथमिक सदस्यता के माध्यम से पार्टी से जोड़ा गया। केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में चर्चा भी की गई।

विज्ञापन


इस अवसर पर आयुष मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि पं दीनदयाल उपाध्याय एक महान विचारक, प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकर्ता एवं कर्मयोगी थे। उनका चिंतन उनका विचार हम सबके लिए प्रेरणादायी है। अंत्योदय के जनक पं दीनदयाल जी बहुआयामी थे। विषम परिस्थितियों में भी संघर्ष करते रहे। जो विचार यात्रा पं दीनदयाल जी ने आरम्भ की थी उसे 2014 में मुकाम हासिल हुआ। 
विज्ञापन


कहा कि जिस अंत्योदय की परिकल्पना पं दीनदयाल जी ने की थी उसे साकार करने का काम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व केंद्र सरकार कर रही है। गांव, गरीब,किसान, शोषित, पीडित, वंचित लोगो के उत्थान के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई गयी इन योजनाओं के माध्यम से आवास, शौचालय, फ्री गैस कनेक्शन, फ्री बिजली कनेक्शन, आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य सुरक्षा दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed