फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vande Bharat: Vande Bharat of eight coaches will travel to Howrah in six hours, PM Modi can flag off

Vande Bharat: आठ कोच की वंदेभारत छह घंटे में तय करेगी हावड़ा का सफर, PM Modi दिखा सकते हैं हरी झंडी

Sun, 28 May 2023 07:47 AM IST
किरन रौतेला ललित शंकर पांडेय, अमर उजाला, वाराणसी
ललित शंकर पांडेय, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 28 May 2023 07:47 AM IST
सार

वंदेभारत ट्रेन का संचालन शुरू होने के बाद रेलवे बोर्ड यात्री भार की समीक्षा करेगा। जरूरत महसूस हुई तो कोच बढ़ाकर 12 या 16 किए जा सकते हैं। इस रूट पर 150-160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेन के संचालन की योजना है।

विज्ञापन
Vande Bharat: Vande Bharat of eight coaches will travel to Howrah in six hours, PM Modi can flag off
Vande Bharat Train - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बनारस से हावड़ा का सफर आसान बनाने के लिए जल्द ही सेमी हाईस्पीड वंदे भारत ट्रैक पर दौड़ेगी। बनारस स्टेशन से हावड़ा के बीच आठ कोच की वंदे भारत ट्रेन चलाने की योजना है। वाराणसी-हावड़ा रूट की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुलाई में हरी झंडी दिखाकर रवाना कर सकते हैं। रेलवे बोर्ड ने फिलहाल इस रूट पर सर्वे शुरू कर दिया है। जून में अंतिम हफ्ते में इसका ट्रायल रन शुरू कराया जाएगा।

विज्ञापन


विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Varanasi: नवनिर्वाचित पार्षद ने मंच से लगाया 'अल्लाह हू अकबर' का नारा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) को आठ कोच की वंदे भारत का रैक तैयार करने के लिए पत्र लिखा गया है। रेल अधिकारियों के अनुसार बनारस-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस पूर्वोत्तर रेलवे के बनारस स्टेशन से रवाना होगी। उत्तर रेलवे के वाराणसी कैंट, पीडीडीयूनगर-गया रूट से होकर धनबाद के रास्ते हावड़ा पहुंचेगी। बनारस से हावड़ा के बीच सिर्फ चार स्टेशनों पर इसका ठहराव होगा। हालांकि ट्रेन के ठहराव पर अंतिम निर्णय रेलवे बोर्ड को लेना है।ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। ट्रायल के तौर पर पहले आठ कोच की वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन होगा। वाराणसी-नई दिल्ली रूट की वंदे भारत 16 कोच की है।

 

Vande Bharat: Vande Bharat of eight coaches will travel to Howrah in six hours, PM Modi can flag off
प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : ANI

तीन महीने के संचालन के बाद कोच बढ़ाने पर निर्णय

वंदेभारत ट्रेन का संचालन शुरू होने के बाद रेलवे बोर्ड यात्री भार की समीक्षा करेगा। जरूरत महसूस हुई तो कोच बढ़ाकर 12 या 16 किए जा सकते हैं। इस रूट पर 150-160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेन के संचालन की योजना है। फिलहाल स्पीड पर भी निर्णय ट्रायल के बाद लिया जाएगा। अभी तक वाराणसी से हावड़ा का सफर एक्सप्रेस ट्रेनों से 12 से 13 घंटे का है। मगर, वंंदे भारत एक्सप्रेस अपने यात्रियों को छह से साढ़े छह घंटे में वाराणसी से हावड़ा पहुंचा देगी। बनारस-हावड़ा की दूरी लगभग 750 किमी है।

पर्यटन और व्यापारिक नजरिये से महत्वपूर्ण होगी यह ट्रेन

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी के अनुसार बनारस-हावड़ा के बीच वंदे भारत ट्रेन के संचालन से व्यापारियों और उद्यमियों को बहुत राहत होगी। हावड़ा एक बड़ा व्यावसायिक हब है। ऐसे में वाराणसी के व्यापार उद्योग को नई ऊर्जा मिलेगी। व्यापारियों व उद्यमियों का समय बचेगा और व्यापार ज्यादा सुगम हो जाएगा।

टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मेहता का कहना है कि इस ट्रेन के चलने से पर्यटन कारोबार भी काफी बढ़ेगा। छह घंटे में बनारस के पर्यटक हावड़ा और हावड़ा के पर्यटक बनारस पहुंच सकेंगे। दोनों शहरों के अलावा बिहार और झारखंड के पर्यटकों को भी राहत होगी।

यह भी जानें

वाराणसी कैंट से हावड़ा के बीच अभी तक आधा दर्जन ट्रेनें रोजाना आवागमन करती हैं। जबकि पीडीडीयूनगर स्टेशन से हावड़ा के बीच 28 से 30 ट्रेनें रोजाना अप डाउन करती हैं। दीनदयाल नगर से गुजरने वाली दुरंतो और राजधानी एक्सप्रेस औसतन 8.30 घंटे में हावड़ा पहुंचती है। वाराणसी से गुजरने वाली ज्यादातर ट्रेन इस सफर को 12 घंटे में पूरा कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed