फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vande Bharat left from Cantt station with open gate

Varanasi News: खुले गेट के साथ कैंट स्टेशन से रवाना हो गई वंदे भारत

Tue, 12 Dec 2023 12:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 12:51 PM IST
विज्ञापन
Vande Bharat left from Cantt station with open gate
यात्रियों से भरी देश की पहली सेमी हाईस्पीड वंदेभारत ट्रेन सोमवार को कैंट स्टेशन से खुले गेट के साथ ही रवाना हो गई। कोच सी-3 का गेट नहीं बंद होने से ट्रेन में सवार यात्री सकते में आ गए। यह पहला मौका है जब वंदे भारत ट्रेन खुले गेट के साथ रवाना हुई। स्टेशन पर तैनात रेलवे कर्मचारियों में भी अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

ट्रेन में सवार सुरक्षाकर्मी खुले गेट के पास पहुंच गए थे। प्लेटफाॅर्म छोड़ने के थोड़ी देर बाद ट्रेन के पायलट से गेट को बंद किया जा सका। गेट बंद होने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। ट्रेन संख्या 22435 वंदेभारत एक्सप्रेस सोमवार अपराह्न तीन बजे ट्रेन कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंंबर-1 से नई दिल्ली के लिए रवाना हुई। प्लेटफार्म से ट्रेन चलने के बाद भी सी-3 कोच के दरवाजे बंद नहीं हुए। ट्रेन के रफ्तार पकड़ने के साथ ही अंदर और बाहर के यात्री सहम गए। सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत के कोचों के दरवाजे ट्रेन चलने से एक मिनट पहले ऑटोमेटिक लॉक हो जाते हैं। मगर, बिना गेट बंद हुए ट्रेन रवाना होने की घटना ने ट्रेन की तकनीक पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 12 सौ यात्रियों की क्षमता वाली इस ट्रेन में 800 से ज्यादा बनारस से सफर करते हैं।
विज्ञापन


तकनीकी गड़बड़ी या लापरवाही, जांच में होगा तय
वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में बृहस्पतिवार के अलावा छह दिन नई दिल्ली वाराणसी का सफर करती है। अब तक के इतिहास में यह पहला मौका है कि बिना गेट बंद हुए ट्रेन रवाना हुई। जबकि रेल प्रशासन दावा है कि वंदे भारत ट्रेन का दरवाजा बंद न होने की स्थिति में यह आगे नहीं बढ़ सकती। सोमवार को कैंट स्टेशन की घटना की पड़ताल कराई जा रही है कि यह तकनीकी गड़बड़ी की वजह से गेट नहीं बंद हुए या किसी तरह की लापरवाही हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना लॉक हुए वंदेभारत एक्सप्रेस आगे नहीं बढ़ सकती है। किसी यात्री ने इमरजेंसी बटन का प्रयोग कर दिया था। इसी वजह से सी-3 का गेट खुल गया था। मगर, ट्रेन के प्लेटफार्म छोड़ने से पहले ही गेट बंद हो गया था। - गौरव दीक्षित, स्टेशन निदेशक, कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed