{"_id":"5f67422bf68b566d3e719087","slug":"vaishya-mahasabha-came-forward-to-help-the-needy-in-the-corona-era-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: कोरोना काल में जरूरतमंदों की मदद खातिर आगे आया वैश्य महासभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: कोरोना काल में जरूरतमंदों की मदद खातिर आगे आया वैश्य महासभा
Sun, 20 Sep 2020 05:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 20 Sep 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
रक्तदान करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में कोरोना काल में जरूरतमंद मरीजों को समय पर खून मिल सके इसको लेकर अब अलग-अलग समाज के लोग रक्तदान के लिए आगे आने लगे हैं। रविवार को अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य महासभा के सदस्यों ने मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में रक्तदान कर जरूरतमंदों का जान बचाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
मंडलीय अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक/अपर निदेशक डॉक्टर प्रसन्न कुमार ने रक्तदान शिविर का उदघाटन करते हुए रक्तदान की महत्ता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में रक्तदान की महत्ता और बढ़ जाती है।
विज्ञापन
अस्पतालों में भर्ती मरीजों को रक्त की जरूरत को स्वैच्छिक रक्तदान से ही पूरा किया जा सकता है। इसके लिए आगे आने वाली संस्थाओं की जितनी सराहना की जाए वह कम है। शिविर में रक्तदान के लिए 25 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया था। जिसमें 12 सदस्यों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
Trending Videos
इस दौरान अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य महासभा वाराणसी के अध्यक्ष सूरज गुप्ता,ब्लड बैंक के सीनियर पैथालाजिस्ट डॉ. आरके मिश्रा, फार्मासिस्ट जितेंद्र पटेल, पंकज अनुराग, बिंदु कुशवाहा, अनिल कुमार, विकास कुमार, दीपक सिंह का विशेष सहयोग रहा।