{"_id":"601fc44b3c4e1a1c591d3415","slug":"uttarakhand-glacier-burst-situation-in-uttar-pradesh-is-normal-at-moment-if-needed-we-will-airlift-in-uttarakhand","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Glacier Burst: उत्तर प्रदेश की स्थिति फिलहाल सामान्य, जरूरत पड़ी तो हम उत्तराखंड में एयरलिफ्ट करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Glacier Burst: उत्तर प्रदेश की स्थिति फिलहाल सामान्य, जरूरत पड़ी तो हम उत्तराखंड में एयरलिफ्ट करेंगे
Sun, 07 Feb 2021 04:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम
पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी
पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 07 Feb 2021 04:33 PM IST
विज्ञापन
कौशलेश राय, कमांडेंट, 11 एनडीआरएफ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर फटने और ऋषिगंगा जल विद्युत परियोजना का बांध टूटने के कारण आई बाढ़ से फिलहाल उत्तर प्रदेश के गंगा किनारे के शहरों को कोई खतरा नहीं है और स्थिति सामान्य है। यह जानकारी रविवार को वाराणसी स्थित 11 राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के कमांडेंट कौशलेश राय ने 'अमर उजाला' को दी।
विज्ञापन
कमांडेंट ने कहा कि हमारे 90 जवान राहत और बचाव के अत्याधुनिक संसाधनों के साथ पूरी तरह से तैयार हैं। अगर जरूरत पड़ी तो हम उत्तराखंड में एयरलिफ्ट कर सकते हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड के हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के गंगा किनारे के सभी जिलों के जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। 11 एनडीआरएफ के कमांडेंट ने बताया कि वह अपने कंट्रोल रूम से स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
बनारस के अलावा गोरखपुर और लखनऊ की एनडीआरएफ की टीमों को भी अलर्ट मोड पर रहने के लिये कहा गया है। अभी तक जो जानकारी मिली है उसके अनुसार उत्तर प्रदेश में गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी लगभग तीन दिन बाद होगी। यह जरूरी भी नहीं है कि जलस्तर में बढ़ोतरी हो।
फिलहाल उत्तर प्रदेश में स्थिति सामान्य है। हम अगले 72 घंटे तक निरंतर निगरानी करते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरतेंगे। जहां कहीं भी जरूरत पड़ेगी 11 एनडीआरएफ के जवानों को पहुंचने में देरी नहीं लगेगी। कमांडेंट ने कहा कि आमजन से यह अनुरोध है कि वह प्रामाणिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। किसी भी तरह के भ्रमात्मक संदेश या अफवाह सोशल मीडिया में प्रचारित और प्रसारित न करें।