फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UPSC Civil Services: Selection of youths of Ballia and Chandauli in Civil Services

UPSC Civil Services: बलिया और चंदौली के होनहारों ने लिखी सफलता की इबारत, सिविल सेवा में चयन

Wed, 05 Aug 2020 07:48 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया/चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया/चंदौली Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 05 Aug 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
UPSC Civil Services: Selection of youths of Ballia and Chandauli in Civil Services
संघ लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

बलिया शहर से सटे सनाथ पांडे के छपरा निवासी आशुतोष पांडे ने सिविल सेवा (2019) की परीक्षा में दूसरी बार सफलता हासिल की है। मंगलवार को घोषित अंतिम परिणाम में आशुतोष को 302वीं रैंक मिली है। उन्होंने इससे पहले वर्ष 2017 में सफलता हासिल की थी। तब उन्हें भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) मिला था। वे इस समय नागपुर में सहायक आयुक्त आयकर के पद पर तैनात हैं।

विज्ञापन


सरस्वती शिशु मंदिर (भृगु आश्रम, बलिया) से पांचवीं तथा उसके बाद केन्द्रीय विद्यालय से 12वीं तक की पढ़ाई करने वाले आशुतोष बचपन से ही मेधावी रहे। 10वीं में 94 व 12वीं में 95 प्रतिशत अंकों के साथ जिले के टॉपर रहे।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने बिट्स पिलानी से 2016 में कम्प्यूटर साइंस में बीटेक किया। वर्ष 2016 से 2018 तक सैमसंग रिसर्च सेंटर, बंगलुरू में नौकरी की। तभी 2017 की सिविल सेवा परीक्षा में कामयाबी मिली। सिविल की परीक्षा में उनका वैकल्पिक विषय मानव विज्ञान (एंथ्रोपोलॉजी) रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशुतोष ने कहा कि हमें ध्यान रखना होगा कि सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता। आशुतोष के पिता अजय पांडे अधिवक्ता हैं, जबकि मां आशा पांडे एलआईसी से जुड़ी हैं। एक बहन आईआईटी गुवाहाटी से बी-टेक करने के बाद पुणे में जॉब कर रही हैं, जबकि दूसरी केन्द्रीय विद्यालय, बलिया में पढ़ाई कर रही है। आशुतोष ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ ही नाना रामपदारथ तिवारी को दिया, जो पीएन इंटर कालेज दूबेछपरा से रिटायर शिक्षक हैं।
 

UPSC Civil Services: Selection of youths of Ballia and Chandauli in Civil Services
upsc - फोटो : file photo

चंदौली के शिवम ने हासिल की 220वां रैंक 

जिले के चहनिया क्षेत्र के नेकनामपुर निवासी शिवम आशुतोष सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया है। उन्होंने 220वीं रैंक हासिल की है। उन्होंने दूसरी बार यह सफलता अर्जित की है। 

नेकनामपुर निवासी निवासी चंद्रभानु सिंह और कुसुम सिंह के पुत्र शिवम की सफलता पर क्षेत्र के लोगों में खुशी है। शिवम के पिता चंद्रभानु सिंह बलिया में अपर जिला जज हैं। बहन निवेदिता सिंह सोनभद्र में सिविल जज हैं।

शिवम आशुतोष सिंह ने 2018 में भी संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 477वीं रैंक प्राप्त की थी। इसके बाद इंडियन एकाउंट फाइनेंस के पोस्ट पर कार्य करते हुए उन्होंने फिर परीक्षा दी। उन्होंने 220वीं रैंक हासिल की। उनकी प्रारंभिक शिक्षा इलाहाबाद जबकि उच्च शिक्षा दिल्ली में हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed