फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   uppsc paper leak cae Court adjourns Anju Katiyar 14 day judicial custody

यूपीपीएससी : कोर्ट ने आरोपी परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार की 14 दिन की न्यायिक हिरासत और बढ़ाई

Wed, 12 Jun 2019 06:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 12 Jun 2019 06:31 PM IST
विज्ञापन
uppsc paper leak cae Court adjourns Anju Katiyar 14 day judicial custody
आरोपी अंजू कटियार (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की एलटी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में जेल में बंद अंजू कटियार की मुश्किलें और बढ़ गई है। पुलिस ने बुधवार को विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) की अदालत में पेश किया गया।

विज्ञापन


अदालत में अभियोजन पक्ष ने आरोपी अंजू कटियार की न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ाने की अपील की, इसे कोर्ट स्वीकार करते हुए अंजू कटियार की 14 दिन की न्यायिक हिरासत और बढ़ा दी। इस दौरान अंजू को जिला कारागार भेज दिया गया।
विज्ञापन


ये है मामला : 
29 जुलाई 2018 को बनारस में आयोजित एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के हिंदी और सामाजिक विज्ञान का पेपर आउट हुआ था। कोलकाता निवासी अशोक देव चौधरी से पश्चिम बंगाल सीआईडी को मिली इस जानकारी के आधार पर यूपी एसटीएफ ने जांच शुरू की थी। अशोक की सूचना पर 27 मई को कोलकाता निवासी प्रिंटिंग प्रेस मालिक कौशिक कुमार को एसटीएफ ने चोलापुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौशिक ने बताया कि एलटी ग्रेड परीक्षा के पेपर उसके प्रेस में छपे थे और प्रति अभ्यर्थी 5 लाख रुपये लेकर उसने 28 जुलाई 2018 को सॉल्वर गैंग के पास बनारस भिजवाया था। कौशिक ने यह भी बताया कि इस काम में अंजू की मिलीभगत थी और इसके बदले में उसने उन्हें 26 मई को 10 लाख रुपये दिए थे। इसके अलावा जब भी लोक सेवा आयोग के पेपर छपते थे तो मिलने वाली धनराशि में वह 5 प्रतिशत कमीशन अंजू को देता था। इस आधार पर चोलापुर थाने में अंजू सहित नौ के खिलाफ केस दर्ज कर कौशिक को जेल भेज दिया गया। इसके बाद अंजूलता कटियार ने विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अदालत में जमानत अर्जी दायर की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed