फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Weather Storm and rain in many districts of Purvanchal including Banaras

UP Weather: बनारस सहित पूर्वांचल के कई जिलों में आंधी-बारिश, मिर्जापुर में पेड़ गिरने से मजदूर की मौत; एक घायल

Thu, 06 Jun 2024 11:48 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 06 Jun 2024 11:48 AM IST
सार

Varanasi News: पूर्वांचल के कई जिलों में गुरुवार को मौसम सुहाना हो गया। आजमगढ़, बलिया, मऊ सहित कई जनपदों के लोगों ने नौतपा की भीषण गर्मी के बाद थोड़ी राहत महसूस की। कहीं-कहीं बादल भी छाए हुए देखें गए। कुछ जिलों में बारिश भी हुई है। इस बीच लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।

विज्ञापन
UP Weather Storm and rain in many districts of Purvanchal including Banaras
मऊ में बदला मौसम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में गुरुवार की सुबह नम हवाएं चलने से लोगों ने गर्मी में राहत महसूस की है। तापमान में गिरावट के साथ 35.1 डिग्री दर्ज की गई। जिले में भोर से ही तेज हवाएं और धूल भरी आंधी चलने लगी थी। टहलने वालों ने खुलकर मौसम का लुत्फ उठाया।

विज्ञापन


मिर्जापुर में तूफान से पेड़ गिरने से जिगना थाना क्षेत्र के चेहरा गांव में एक मजदूर की मौत हो गई। दूसरा घायल हो गया। मृतक संजू (19) पुत्र इंद्रदेव रेनूकोट का रहने वाला है। घायल रामलाल (24) भी रेनूकोट का है। रेलवे में ठेकेदारत पर मजदूरी करते थे। रेलवे लाइन के बगल बाग टेंट लगा कर रहते थे। बुधवार की रात लगभग दो बजे आई तेज आंधी से कई पेड़ की डाली टूटी और एक महुआ पेड़ टेंट पर गिर गया, जिससे एक की मौके पर मौत हो गई। गम्भीर घायल को लेकर लोग प्रयागराज गए।
विज्ञापन




मऊ में भी हल्की बूंदाबादी भी हुई। कई दिनों की भीषण गर्मी के बीच गुरुवार की सुबह लोगों को थोड़ी राहत जरूर महसूस हुई। तेज हवाओं ने जहां सुबह टहलने निकलने वालों को आनंदित किया। वहीं आसमान में काले बादल भी देखने को मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन




बीते एक सप्ताह से चिलचिलाती धूप और गर्मी से लोगों का बुरा हाल था। सुबह लोगों मौसम बदलने से संजीवनी मिली और लोग आनंदित नज़र आए। उधर, मिर्जापुर में भी भी मौसम थोड़ी राहत देने वाला है।

आंधी और बारिश की बौछार से काशी में हुई सुबह की शुरुआत

UP Weather Storm and rain in many districts of Purvanchal including Banaras
छाए रहे बादल। - फोटो : अमर उजाला

मौसम के तापमान में रोज हो रहे उतार-चढ़ाव से काशीवासियों को कभी उमस और लू का सामना करना पड़ रहा था गुरुवार को सुहाने मौसम के कारण राहत मिल रही है। गुरुवार की सुबह आंधी और हल्की बौछार के साथ हुई। दोपहर 2:30 बजे तक आसमान में काले बादल छाए हुए थे। मौसम खुशनुमा होने के कारण लोग परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के लिए गंगा घाटों की ओर निकल पड़े।

करीब चार दिनों से उमस और लू का प्रकोप झेल रहे काशीवासियों को गुरुवार को राहत मिली। मच्छोदरी निवासी सूरज जायसवाल, विकास राय, गोविंदा साहनी, मैदागिन के पंकज शाह, रोहित यादव, माला यादव, राजघाट के कृष्णा ने बताया कि मौसम परिवर्ति होने के कारण लू की लपटों और गर्मी से राहत मिली है। कई दिनों से वह घर से जरूरी काम होने पर ही बाहर निकल रहे थे।

गुरुवार को तापमान 35.1 डिग्री दर्ज किया गया। जो कि बीते सप्ताह के मुकाबले सबसे कम है। जिले में भोर से ही तेज हवाएं और धूल भरी आंधी चल रही थी। वाराणसी के साथ ही पूर्वांचल के कई जिलों में आंधी और बारिश के बाद मौसम बदल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed