फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Weather Minimum temperature in Varanasi dropped second time cold increased westerly winds

UP Weather : वाराणसी में 10 साल में दूसरी बार 9 के नीचे आया न्यूनतम पारा, पछुआ हवाओं से बढ़ गई ठंड; तापमान 8.4

Fri, 13 Dec 2024 04:59 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 13 Dec 2024 04:59 AM IST
सार

Varanasi News : वाराणसी में कुछ दिनों से तापमान में काफी बदलाव हुआ है। शीतलहरी से ठंड और गलन में इजाफा हुआ है। बच्चाें और बजुर्गों का खास ख्याल रखा जा रहा है। माैसम विभाग ने भीषण ठंड का अलर्ट भी जारी किया है।

विज्ञापन
UP Weather Minimum temperature in Varanasi dropped second time cold increased westerly winds
वाराणसी में घाट किनारे कोहरे के कारण कुछ ऐसी दिखी तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पछुआ हवाओं में नमी बढ़ने का असर अब तापमान पर दिखने लगा है। इस वजह से दिन में धूप का असर कम हो गया है तो तीन दिन से शाम को ठंड भी बढ़ गई है। तापमान के भी गिरने का क्रम जारी है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान कम होकर 8.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुच गया। पिछले दस साल में ऐसा दूसरी बार है, जब न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से भी कम हो गया है।

विज्ञापन


पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू होने का ही असर है कि मैदानी भागों में हवा में भी नमी अधिक हो गई हैं। बुधवार की तरह ही गुरुवार को भी शाम होते ही ठंड बढ़ गई। न्यूनतम तापमान में भी लगातार दूसरे दिन कमी दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 24.3 की जगह गुरुवार को 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 9.3 से कम होकर 8.4 पहुंच गया जो कि औसत से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो.मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि पछुआ हवाओं में नमी इधर कुछ दिनों से बढ़ गई है। इस सप्ताह ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

12 दिसंबर का तापमान

2024 24.4 8.4 डिग्री सेल्सियस
2023 26.0 10.0
2022 28.8 11.0
2021 24.2 7.9
2020 25.4 16.7
2019 23.5 12.6
2018 25.0 13.0
2017 26.8 12.2
2016 18.0 11.8
2015 22.6 13.2 डिग्री सेल्सियस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed