फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Politics: Agriculture Minister said Farmers income increased under BJP government in india

UP Politics: 'भाजपा सरकार में किसानों की आय बढ़ी है', संवाद कार्यक्रम में बोले कृषि मंत्री; खत्म होंगे बिचौलिए

Tue, 28 May 2024 09:16 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 28 May 2024 09:16 PM IST
सार

Varanasi News: लोकसभा चुनाव को देखते हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही वाराणसी में आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याओं को भी सुना। कहा कि इन छोटी-छोटी समस्याओं पर भी सरकार का ध्यान है। इसे अगली सरकार में ठीक कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
UP Politics: Agriculture Minister said Farmers income increased under BJP government in india
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही को सम्मान देते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के राजातालाब क्षेत्र के शहंशाहपुर में प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किसानों के साथ संवाद किया। संवाद कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि किसानों की आमदनी दोगुनी करने में केंद्र तथा प्रदेश सरकार सफल रही है। किसानों को अब गेहूं, चावल व अन्य उत्पादों का समर्थन मूल्य पहले से कई गुना बेहतर मिल रहा है।

विज्ञापन


कहा कि केंद्र सरकार ने किसान सम्मान निधि देकर किसानों का मान बढ़ाया है। किसानों से कहा कि आज केंद्र तथा प्रदेश सरकार की अनेक योजनाएं संचालित हो रही हैं, जिससे किसानों की आमदनी में वृद्धि हुई है। कहा कि वाराणसी सहित पूरे प्रदेश का किसान विदेश में अपने कृषि उत्पादन को बेचकर अधिक मुनाफा कमा रहा है।
विज्ञापन


कृषि मंत्री ने कहा कि अब कृषि में सुविधा सिफारिश पर नहीं बल्कि लॉटरी से दी जाती है, ताकि पक्षपात न होने पाए। गन्ना किसानों और गेहूं तथा धान बेचने वाले किसानों को उनका समय से भुगतान हो जाता है। बिचौलियों का सफाया हुआ है और किसान अपने अकाउंट में सीधे लाभ प्राप्त करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने किसानों से कहा कि भाजपा सरकार किसानों के हितैषी है। इस दौरान किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम प्रकाश सिंह वीरू, जिला महामंत्री दीपक कुमार सिंह व प्रेम शंकर पाठक, जिला मंत्री आशीष राय 'रिंकू', पंकज पटेल, हौशला पाण्डेय, जितेन्द्र सिंह ने भी सभा को संबोधित किया।


इस दौरान उपेन्द्र दुबे जी, जिला मंत्री डॉ. रवि शंकर मिश्रा, शेषधर चौबे, अरविंद मिश्रा, नीलेश दुबे सहित भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे। सभा का संचालन,  प्रेम शंकर पाठक ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed