फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Police takes action in Manikarnika Ghat dispute FIR registered against eight people

Varanasi News: मणिकर्णिका घाट विवाद में यूपी पुलिस का एक्शन, आठ के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

Sat, 17 Jan 2026 09:50 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 17 Jan 2026 09:50 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में मणिकर्णिका घाट पर चल रहे सुंदरीकरण कार्य के बीच एआई द्वारा बनाए गए वीडियो को वायरल करने के आरोप में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। 

विज्ञापन
UP Police takes action in Manikarnika Ghat dispute FIR registered against eight people
मणिकर्णिका घाट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मणिकर्णिका घाट के सुंदरीकरण कार्य से संबंधित फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने वाले आठ लोगों और एक्स हैंडल के खिलाफ शुक्रवार को चौक थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। कार्यदायी संस्था की तहरीर के आधार पर दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि वीडियो में भारत सरकार को विदेशी आक्रांता औरंगजेब से जोड़ा गया। डीसीपी काशी गौरव बंशवाल के मुताबिक, इन आठ लोगों ने एआई से बने वीडियो और फोटो साझा किए, जिनमें मणिकर्णिका घाट के सुंदरीकरण कार्य को लेकर अलग-अलग पोस्ट और आपत्तिजनक टिप्पणियां शामिल थीं।
विज्ञापन


जीवीएस इंजीनियर कंसल्टेंट कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर और तमिलनाडु के रामानाथपुरम, पेरूनाला थाना क्षेत्र के वी सेतुराजापुरम निवासी मानो ने पुलिस को बताया कि उनकी कंपनी मणिकर्णिका घाट पर स्थापना सुविधाओं को सुदृढ़ और सुंदरीकरण कार्य करा रही है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया एक्स हैंडल के माध्यम से जानकारी मिली कि मणिकर्णिका घाट पर सुंदरीकरण कार्य का वर्णन करते हुए वास्तविक तथ्यों के विपरीत असत्य, निराधार और भ्रामक तस्वीरें और पोस्ट एक्स हैंडल यूजर आशुतोष (@daksinapathpati) द्वारा 16 जनवरी की रात 10.02 बजे शेयर किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: 'सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली', अहिल्याबाई मामले पर सीएम ने कांग्रेस पर किया तंज; जमकर बरसे

इन पोस्ट के माध्यम से हिंदू देवी-देवताओं में आस्था रखने वाले आमजन को भ्रमित किया गया और समाज में आक्रोश उत्पन्न हुआ, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हुआ। एक्स हैंडल पर कुछ असामाजिक तत्वों ने रि-ट्वीट और अन्य टिप्पणियां कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया। नगर निगम के अपर नगर आयुक्त संगम लाल ने एस संदीप देव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। डीसीपी काशी गौरव बंशवाल ने बताया कि आठ व्यक्तियों और एक्स हैंडल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इनके खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

मणिकर्णिका पर सोशल मीडिया पर टिप्पणी के मामले में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, बिहार के कांग्रेस नेता पप्पू यादव, हरियाणा की कांग्रेस नेता जसविंदर कौर समेत आठ लोगों के खिलाफ चौक थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजन त्रिपाठी ने बताया कि प्रोजेक्ट मैनेजर मनो की तहरीर के आधार पर आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, बिहार कांग्रेस नेता पप्पू यादव, हरियाणा की कांग्रेस नेता जसविंदर कौर और आशुतोष पोटनिस पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, नगर निगम के अपर नगर आयुक्त संगम लाल की तहरीर के आधार पर प्रज्ञा गुप्ता, मनीष सिंह, रितु राठौर और संदीव देव के खिलाफ एआई का प्रयोग कर एक्स हैंडल पर दुष्प्रचार करने का आरोप दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed