फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Panchayat elections: panchayat chunav candidate seeking voters of holi milan and apologising for old mistakes

यूपी पंचायत चुनाव: होली मिलन के बहाने वोटरों को साध रहे दावेदार, बधाइयों के साथ पुरानी गलतियों की मांग रहे माफी 

Wed, 31 Mar 2021 01:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 31 Mar 2021 01:03 PM IST
विज्ञापन
UP Panchayat elections: panchayat chunav candidate seeking voters of holi milan and apologising for old mistakes
पंचायत चुनाव। - फोटो : amar ujala

वाराणसी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर होली की खुमारी चढ़ी है। दावेदार होली मिलन के बहाने अपने वोटरों को साधने में लगे हैं। गांवों में इन दिनों चचा प्रमाण, ताऊ राम राम की आवाज सुनाई दे रही है। पुरानी रंजिशें और अदावत भुलाकर हर घर का दरवाजा खटखटा रहे हैं। होली की बधाई देने के साथ वोट हमें दीजिएगा का निवेदन कर रहे हैं। अबीर गुलाल लगाने के साथ पुरानी गलतियों के लिए दावेदार माफी भी मांगते दिख रहे हैं।

विज्ञापन


काशी विद्यापीठ, आराजीलाइन, सेवापुरी, पिंडरा, बड़ागांव, हरहुआ, चोलापुर, चिरईगांव ब्लॉकों के 694 गांवों का यही हाल है। खेमेबंदी के बीच भी दावेदार ताल ठोंकने में जुट गए हैं। आराजीलाइन के एक ग्राम पंचायत में एक दावेदार का कहना है कि भइया, पंचायत चुनाव बहुत ही कठिन है। प्रधानी के चुनाव में एक—एक वोट की कीमत है। ऐसे में आपसी मेलजोल और प्रेम से ही चुनाव जीतने की उम्मीद हो सकती है। वोटर बहुत ही जागरूक है, अपना आगा पीछा सब सोचता है।
विज्ञापन


होली मिलन तो हमारे लिए अपने पुराने झगड़े खत्म करने का बहाना है। प्रेम मोहब्बत से चुनाव जीतता है। हमारे वोटर ही हमारे भगवान हैं। कई गांवों में होली मिलन का कार्यक्रम भी दावेदारों की ओर से रखा गया है। जिसमें गुझिया के अलावा ठंडई आदि का पूरा इंतजाम किया गया है। हर कोई अपने अपने तरीके से समीकरण बनाने में जुटा है। कई जगहों पर चुनाव लड़ाने वाले होली मिलन के कार्यक्रम में अबीर गुलाल के साथ खाने पीने का पूरा इंतजाम किए हैं ताकि उनका प्रत्याशी जीत सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

होली बाद पंचायत चुनाव के लिए खरीदे गए 4059 फार्म 
होली के बाद एलटी कालेज और आठों ब्लॉकों से नामांकन फार्मों की बिक्री हुई। जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए मंगलवार को 4059 फार्म खरीदे गए। पंचायत के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि 198 जिला पंचायत सदस्य के लिए फार्म खरीदे गए। इसके अलावा प्रधान पद के लिए 2146 फार्म बेचे गए। बीडीसी के लिए 1229 फार्म खरीदे गए हैं। इनके अलावा ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 486 फार्म खरीदे गए हैं। काशी विद्यापीठ ब्लाक मुख्यालय पर तीन काउंटरों से प्रधान पद के लिए 150, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 72 व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 82 फार्म खरीदे गए। वहीं दाखिले में लगने वाले प्रपत्रो की जानकारी के लिए परेशान रहे। चिरईगांव ब्लॉक में ग्रामपंचायत सदस्य पद के लिए 36, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए156 और ग्राम प्रधान पद के लिए 248 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। 

अदेय प्रमाण पत्र के लिए पैसा लेने का लगाया आरोप 
पंचायत चुनाव के लिए अदेय प्रमाण पत्र के लिए पैसा लेने का आरोप दावेदार लगा रहे हैं। उनका कहना है कि ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत की देयता शुल्क की सूची चस्पा नहीं है। न ही अदेय प्रमाण पत्र पर शुल्क अंकित है। अदेय प्रमाण पत्र ब्लॉक पर लेने आई शीला, मालती ने अदेय प्रमाण पत्र के लिए दो सौ रुपये देने का आरोप लगाया। इसी प्रकार छितौना के गणेश गुप्ता, शकीला बेगम ने डेढ़ सौ रुपये देने का आरोप लगाया। इस बारे में बीडीओ चिरईगांव मीनाक्षी पांडेय ने कहा कि अदेय प्रमाण पत्र के लिए किसी प्रकार का पैसा नहीं लिया जा रहा है। न ही किसी ने शिकायत की है। 

होली मिलन वाली खबर के लिए जोड़ 
चोलापुर के दानगंज में होली मिलन का सिलसिला शुरू है। होली मिलन के बहाने दावेदार अपना समीकरण बनाने में जुट गए हैं। नियार डीह, रजला, अजगरा, बेला, पहाड़पुर, महमूदपुर, रूपचंदपुर, भदवा, जगदीशपुर, धरसौना, चोलापुर में होली मिलन कार्यक्रम में खाने पीने का दौर चला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed