फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP panchayat election: seats reservation list released in pm modi consituency varanasi for Gram Pradhan Block pramukh Zilla Panchayat election

यूपी पंचायत चुनाव: पीएम मोदी के संसीदय क्षेत्र में वाराणसी में चुनाव की लिस्ट जारी, जानें किसे मिला ज्यादा आरक्षण

Wed, 03 Mar 2021 01:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 03 Mar 2021 01:51 PM IST
विज्ञापन
UP panchayat election: seats reservation list released in pm modi consituency varanasi for Gram Pradhan Block pramukh Zilla Panchayat election
पीएम मोदी - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए ग्राम प्रधान की 694 सीटें, क्षेत्र पंचायत (ब्लॉक प्रमुख) की आठ सीटें, जिला पंचायत सदस्यों की 40 सीटों के लिए आरक्षण सूची मंगलवार की शाम जारी की गई। इसी के साथ प्रधानों की 243 सीटों पर कोई भी अपना भाग्य आजमा सकता है। प्रधानों की 694 सीटों में से 451 आरक्षित और 243 अनारक्षित हैं।

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम कौशलराज शर्मा के अनुसार क्षेत्र पंचायत सदस्यों की सूची बुधवार को जारी की जाएगी। जारी सीटों के आरक्षण पर आपत्ति के लिए आठ मार्च तक का समय दिया गया है। क्षेत्र पंचायत कार्यालय, जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय और डीएम कार्यालय में आपत्ति कर सकते हैं। इन आपत्तियों को नौ मार्च को डीपीआरओ कार्यालय में एकत्र किया जाएगा। 10 से 12 मार्च तक इन आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन


गांव और वार्ड वार तय सीटों का आरक्षण निर्धारित किया गया है। शासनादेश के तहत सभी वर्गों की भागीदारी की गई है। जिला पंचायत सदस्य की 40 सीटों में से 24 सीटें आरक्षित हैं, जबकि 16 सीटें अनारक्षित हैं। सेवापुरी, आराजीलाइन, काशी विद्यापीठ की चार सीटें पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित की गई हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट भी पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित की गई है। पिछड़ा वर्ग की महिलाएं महिला सीट पर चुनाव लड़ सकती हैं। ब्लाक प्रमुख की तीन सीटों पर पिछड़ा, तीन पर सामान्य वर्ग की दावेदारी होगी। इसके अलावा एक सीट पर महिला व एक सीट अनुसूचित जाति को दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक नजर में आरक्षण
अनुसूचित जनजाति महिला - 8
अनुसूचित जनजाति - 11
अनुसूचित जाति महिला - 43
अनुसूचित जाति - 81
पिछड़ा वर्ग महिला - 66
पिछड़ा वर्ग - 126
महिला - 116
अनारक्षित  - 243
कुल योग = 694

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed