यूपी पंचायत चुनाव : सपा के अधिकृत उम्मीदवार को पार्टी की बागी राधिका ने हराया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी पंचायत चुनाव में वाराणसी जिले के चोलापुर सेक्टर एक से समाजवादी पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार चोलापुर के ब्लाक प्रमुख सुभाष यादव की पत्नी प्रमीला देवी को सपा के बागी धर्मेंद्र यादव की मां राधिका ने दस हजार मतों से हराया। प्रतिष्ठा परक इस सीट पर भाजपा की सरोज सिंह दूसरे स्थान पर रहीं। तीसरे स्थान पर सपा अधिकृत ब्लाक प्रमुख चोलापुर की पत्नी रहीं। राधिका देवी को बधाई देने का तांता लगा रहा।
दूसरी बार प्रधान बनीं अंजू उपाध्याय
चौबेपुर क्षेत्र के अजांव गांव से निर्वाचित ग्राम प्रधान अंजू उपाध्याय दूसरी बार प्रधान निर्वाचित घोषित हुई हैं। वे चोलापुर विकास खंड के अजांव गांव महिला अनारक्षित सीट से दोबारा प्रधान बनी हैं। इनके पति डॉ. सोमकांत उपाध्याय भी ग्राम प्रधान रह चुके हैं। निर्वाचित ग्राम प्रधान अंजू उपाध्याय ने कहा गांव में अधूरे विकास कार्यों को पूरा कराया जाएगा।
जिला पंचायत सदस्य के निर्वाचित प्रत्याशी जीत के प्रमाण के लिए अड़े
जगतपुर मतगणना स्थल पर आराजी लाइन ब्लॉक के निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन अधिकारी से जीत का प्रमाणपत्र के लिए अड़े रहे। वहीं निर्वाचन अधिकारी का कहना था कि प्रमाण पत्र जिलाधिकारी द्वारा दिया जाएगा। सेक्टर नंबर 3 से जितेंद्र सिंह उर्फ चंदन, सेक्टर 4 से सुनील सिंह , सेक्टर 7 से पप्पू पटेल कहना था कि उन्हें सबूत के तौर पर पत्र मिलना चाहिए। निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आप लोगों का परिणाम जिले से घोषित किया जाएगा।
तीन बार हुई मतों की गिनती, लाटरी के माध्यम से निकला परिणाम
आराजी लाइन विकासखंड के ग्राम सभा दीपापुर में प्रधान पद के प्रत्याशी संतोष कुमार यादव और अश्वनी राय दोनों को 334-334 मत मिले। तीन बार मतों गिनती की गई। मगर दोनों लोगों के मत बराबर ही थे। इसके बाद आरओ ने लाटरी माध्यम से चुनाव परिणाम निर्धारित किया गया। इसमें संतोष यादव को निर्वाचित घोषित किया गया। इसकी चर्चा जोरों पर थी। सोमवार को 8 बजे घोषणा की गई।