फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Nikay Chunav 2023 Shweta Kinnar left behind candidates of many political parties

UP Nikay Chunav 2023: श्वेता किन्नर ने कई राजनीतिक दलों के कैंडिडेट को पीछे छोड़ा, कांग्रेस-आप से अधिक वोट मिले

Mon, 15 May 2023 10:04 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 15 May 2023 10:04 AM IST
सार

UP Nikay Chunav 2023: सुरेंद्र उर्फ श्वेता किन्नर ने कई राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को पीछे छोड़ दिया। श्वेता किन्नर को कांग्रेस और आप से ज्यादा वोट मिले। श्वेता मऊ नगरपालिका परिषद अध्यक्ष पद पर निर्दल प्रत्याशी थीं।

विज्ञापन
UP Nikay Chunav 2023 Shweta Kinnar left behind candidates of many political parties
श्वेता किन्नर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद की निर्दल प्रत्याशी किन्नर सुरेंद्र उर्फ श्वेता ने कई राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को पीछे छोड़ दिया है। श्वेता को कांग्रेस, आप, एआईएमआईएम के प्रत्याशियों से अधिक वोट मिले हैं।
विज्ञापन


45 वार्डों वाली नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस, आप, सुभासपा, एआईएम आईएम ने प्रत्याशी उतारे थे। निर्दल प्रत्याशी के रूप में किन्नर सुरेंद्र उर्फ श्वेता भी मैदान में थे।
विज्ञापन


बसपा के अरशद जमाल को 79397 मत, उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के अजय कुमार को 42855 मत मिले। सपा प्रत्याशी अख्तर को 15134, सुभासपा के रामसूरत राम को 3272 मत मिले। निर्दल सुरेंद्र उर्फ श्वेता को 2131 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि कांग्रेस के विष्णु प्रकाश कुशवाहा को 1339 मत, एआईएमआईएम के मुनव्वर अली को 939 मत, आप के सुशील कुमार चौधरी को 411 मत मिले। 214 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया। कुल एक लाख 45 हजार 692 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है। 

इस चुनाव में श्वेता को बसपा, सपा, भाजपा और सुभासपा प्रत्याशियों के बाद मत मिले हैं। जबकि कांग्रेस, आप, एआईएम आईएम प्रत्याशियों से अधिक वोट मिले हैं।श्वेता बलिया से चंद्रशेखर के खिलाफ लोकसभा चुनाव भी लड़ चुकी है।

हसायन से किन्नर शकीना बनीं सभासद

उधर, हाथरस जनपद की हसायन नगर पंचायत में पहली बार वार्ड संख्या दो से किन्नर शकीना ने जीत हासिल की है। रिटर्निंग ऑफिसर खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह से प्रमाणपत्र मिलने के बाद शकीना प्रसन्न दिखाई दीं। शकीना ने बताया कि वार्ड दो के मतदाताओं ने जिस विश्वास के साथ अपना मत देकर उन्हें आशीर्वाद दिया है, वह उसे कभी भूल नहीं पाएंगी। शकीना को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में 154 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी कन्हैयालाल सक्सेना को 117 और निवर्तमान सभासद श्याम कश्यप को 111 मत मिले। 

 

शकीना ने बताया कि वह अपने वार्ड की पानी, सड़क, पेंशन जैसी समस्याओं का समाधान कराएंगी। आवासहीनों को आवास दिलाने का प्रयास करेंगी। विजयी प्रमाणपत्र मिलने पर वार्ड दो के लोगों ने शकीनों का फूलों और नोटों का हार पहनाकर सम्मान किया और मिठाई खिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed