फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Nikay Chunav 2023 CM Yogi Rally in Jaunpur and Varanasi today

UP Nikay Chunav 2023: सीएम योगी की जौनपुर और वाराणसी में जनसभा आज, मौसम के बिगड़े मिजाज से चिंता

Mon, 01 May 2023 10:29 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 01 May 2023 10:29 AM IST
सार

UP Nikay Chunav 2023: पूर्वांचल के निकायों में भाजपा को जीत दिलाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। सीएम योगी आज जौनपुर और वाराणसी में जनसभा करेंगे। कई अन्य मंत्री और भाजपा नेता भी चुनाव प्रचार में जुटेंगे। 

विज्ञापन
UP Nikay Chunav 2023 CM Yogi Rally in Jaunpur and Varanasi today
वाराणसी में सीएम योगी की जनसभा आज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव जीतने को लिए भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जौनपुर और वाराणसी में जनसभा करेंगे। जौनपुर में बीआरपी इंटर कॉलेज में जनसभा होगी। प्रशासन ने मौसम के बिगड़े मिजाज को देखते हुए वाटर प्रूफ टेंट लगाया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री दोपहर ढाई बजे जौनपुर आएंगे और 55 मिनट तक रहने के बाद वाराणसी रवाना हो जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में निकायों में भाजपा को जीत दिलाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। माहौल पक्ष में करने के लिए सीएम योगी आज शिवपुर के मिनी स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन

सीएम योगी की जनसभा में सभी पार्षद प्रत्याशी रहेंगे मौजूद

मौसम के बिगड़े हालात को लेकर चिंता है। हालांकि तैयारियां पूरी है। क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने बताया कि सोमवार को अपराह्न तीन बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शिवपुर के मिनी स्टेडियम में जनसभा होगी। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें:  गाजीपुर जेल में बैरक नंबर 10 फिर बना अंसारी बंधु का ठिकाना, ऐसे बीती कैद में अफजाल की पूरी रात

उन्होंने बताया कि सभा स्थल पर दो मंच बनाए जा रहे हैं। इनमें एक मंच पर मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश सरकार के मंत्री गण, जनप्रतिनिधि और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी होंगे। वहीं दूसरे मंच पर पार्टी के सभी 100 वार्ड के पार्षद प्रत्याशी होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed