फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Nikay Chunav 2023 CM Yogi again Rally in Varanasi tomorrow BJP campaign

UP Nikay Chunav 2023: आज वाराणसी और जौनपुर में जनसभा करेंगे सीएम योगी, चुनाव प्रचार में BJP ने झोंकी ताकत

Mon, 01 May 2023 09:15 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 01 May 2023 09:15 AM IST
सार

वाराणसी में निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने ताकत झोंक दी है। सीएम योगी सोमवार को उत्तरी विधानसभा के शिवपुर मिनी स्टेडियम में जनसभा करेंगे। मुख्यमंत्री शनिवार को भी वाराणसी पहुंचे थे। 

विज्ञापन
UP Nikay Chunav 2023 CM Yogi again Rally in Varanasi tomorrow BJP campaign
वाराणसी में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी निकाय चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरी बागडोर खुद थाम ली है। सीएम योगी सोमवार को उत्तरी विधानसभा के शिवपुर मिनी स्टेडियम में जनसभा करेंगे। तकरीबन तीन बजे से जनसभा होगी। इसमें 10 हजार से अधिक कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल होंगे। वाराणसी में निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने ताकत झोंक दी है।

विज्ञापन


चुनावी महासमर में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को हिस्सा लिया। दोनों ने अलग- अलग कई कार्यक्रमों को संबोधित किया। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंचे। पिपलानी कटरा स्थित एक हॉल में प्रबुद्धजनों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बनारस को विश्वस्तरीय शहर बनाएंगे। विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं।
विज्ञापन


नगर निकाय चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में आए मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी में विजय पर किसी को संदेह नहीं है। लोकसभा और विधानसभा चुनावों में काशीवासियों का सहयोग मिला है। इस बार नगर निगम और नगर पंचायत में पूर्ण बहुमत का बोर्ड बनाना है। जब ट्रिपल इंजन की सरकार रहेगी, तब काशी को स्मार्ट सिटी से आगे बढ़कर विश्वस्तरीय शहर आसानी से बना सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 1988 में पहली बार मुख्तार अंसारी पर हुआ था मुकदमा, जानिए माफिया की पूरी क्राइम कुंडली

अब कोई माफिया सीना तानकर नहीं चलेगा

प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि  अब कोई अपराधी और माफिया सीना तानकर नहीं चल सकता है। कोई माफिया किसी नंद किशोर रूंगटा का अपहरण करने का दुस्साहस नहीं कर सकता है। सिर्फ सभ्य समाज के लोग सीना तान कर चलेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में माफिया तंत्र को पूरी तरह से तोड़ दिया गया है। सपा व बसपा के शासन में हाथों में तमंचा होता था। अब युवाओं के हाथों में टैबलेट है। वर्ष 2017 के बाद माफिया या अपराधी किसी से गुंडा टैक्स नहीं मांग रहे हैं।

बनारस में भी कई माफिया और बदमाशों के द्वारा व्यापारियों, डॉक्टरों और बिल्डरों से गुंडा टैक्स लिया जाता था, लेकिन अब ये गुंडा टैक्स वसूलने वाले नहीं रहे। कानूनी कार्रवाई के तहत उन्हें उनको सही स्थान पर पहुंचा दिया गया। अब उसके गले में कानून की तख्ती जरूर लटकी दिखाई दे रही है। यह नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed