फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP MLC Election Results Lal Bihari Yadav wins Varanasi Teachers constituency seat

यूपी एमएलसी चुनाव परिणाम: वाराणसी शिक्षक सीट पर लाल बिहारी यादव की जीत

Wed, 28 Oct 2026 12:25 AM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: किशन चौबे Updated Wed, 28 Oct 2026 12:25 AM IST
सार

वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा प्रत्याशी और निवर्तमान एमएलसी लाल बिहारी यादव ने शिक्षक एमएलसी चुनाव जीत लिया। पहली वरीयता में उन्हें 10,958 वोट मिले, जबकि डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा को 6,060 वोट मिले। जीत का प्रमाणपत्र करीब ढाई बजे दिया जाएगा।

 

विज्ञापन
UP MLC Election Results Lal Bihari Yadav wins Varanasi Teachers constituency seat
लाल बिहारी यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी और निवर्तमान एमएलसी लाल बिहारी यादव ने शिक्षक एमएलसी चुनाव में जीत दर्ज की है। पहली वरीयता के मतों की गणना में लाल बिहारी यादव को सर्वाधिक 10,958 वोट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा को 6,060 वोट प्राप्त हुए। इस तरह लाल बिहारी यादव ने पहली वरीयता के मतों में 4,898 वोट की बढ़त बनाई। जीत के बाद समर्थकों में खुशी का माहौल है। करीब ढाई बजे उन्हें जीत का प्रमाणपत्र दिया जाएगा।

विज्ञापन


पहली वरीयता में लाल बिहारी को सबसे ज्यादा वोट
मतगणना के आधिकारिक चक्रवार विवरण के अनुसार लाल बिहारी यादव को पहले चक्र में 6,941 और दूसरे चक्र में 4,017 वोट मिले। दोनों चक्रों को मिलाकर उन्हें कुल 10,958 प्रथम वरीयता के मत प्राप्त हुए। डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा को पहले चक्र में 3,005 और दूसरे चक्र में 3,055 वोट मिले। उन्हें कुल 6,060 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन

 

Trending Videos

UP MLC Election Results Lal Bihari Yadav wins Varanasi Teachers constituency seat
लाल बिहारी यादव - फोटो : Amar Ujala

अन्य प्रत्याशियों में चेत नारायण सिंह को 3,111, डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह पटेल को 1,088, धर्मेंद्र कुमार यादव को 450, डॉ. फरीद अंसारी को 182, सुधांशु शेखर त्रिपाठी को 152, संजय राय प्रियदर्शी को 301 और अन्य प्रत्याशियों को निर्धारित मत मिले।

22,943 मत वैध, 1,441 मतपत्र निरस्त
गणना पत्र के अनुसार दोनों चक्रों में कुल 22,943 मत वैध पाए गए, जबकि 1,441 मतपत्र निरस्त हुए। पहले चक्र में 13,144 वैध और 858 निरस्त मतपत्र थे। दूसरे चक्र में 9,799 वैध और 583 निरस्त मतपत्र पाए गए।

समर्थकों ने जताई खुशी
लाल बिहारी यादव की जीत की जानकारी मिलते ही मतगणना स्थल के बाहर समर्थकों में उत्साह दिखाई दिया। समर्थकों ने जीत पर खुशी जताई। जीत के बाद लाल बिहारी यादव ने समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया। अब निर्वाचन प्रक्रिया के तहत करीब ढाई बजे उन्हें जीत का प्रमाणपत्र सौंपा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed