फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   UP MLC Election 2022 varanasi Triangular contest bjp samajwadi party and Brijesh singh know all statstics

UP MLC Election 2022: वाराणसी में त्रिकोणीय मुकाबला, समझिये आंकड़ों का गणित, आज शाम थम गया प्रचार

Thu, 07 Apr 2022 06:04 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 07 Apr 2022 06:04 PM IST
सार

यूपी विधान परिषद का चुनाव नौ अप्रैल को है। वाराणसी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के वाराणसी में 11, चंदौली में नौ और भदोही में छह मतदान केंद्र होंगे। वाराणसी में इस बार का चुनाव त्रिकोणीय माना जा रहा है। 

विज्ञापन
UP MLC Election 2022 varanasi Triangular contest bjp samajwadi party and Brijesh singh know all  statstics
नौ अप्रैल को यूपी एमएलसी चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी विधान परिषद के चुनाव (एमएलसी चुनाव) में वाराणसी में  इस बार का चुनाव त्रिकोणीय माना जा रहा है। निवर्तमान एमएलसी बृजेश सिंह की पत्नी व पूर्व एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह के खिलाफ भाजपा ने सुदामा पटेल और सपा ने उमेश कुमार को प्रत्याशी बनाया है। उधर, भाजपा प्रत्याशी सुदामा के अपनी ही पार्टी के पदाधिकारियों पर जेल में बंद बृजेश के पक्ष में प्रचार के आरोप के बाद चुनाव को लेकर लोगों की निगाह टिकी हैं। 

विज्ञापन


आज शाम पांच बजे चुनाव प्रचार का दौर समाप्त हो गय। नौ अप्रैल को होने वाले एमएलसी चुनाव में वाराणसी, भदोही और चंदौली के 4949 मतदाता नौ अप्रैल को तीन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदाता सूची में वाराणसी में 1867, चंदौली 1725 व भदोही जिले में 1357 मतदाता हैं। 

विज्ञापन

तीन जिलों के 26 बूथ पर मतदान

पोलिंग पार्टियां आठ अप्रैल को तय स्थल से रवाना होंगी। वाराणसी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के  वाराणसी में11, चंदौली में नौ और भदोही में छह सहित कुल 26 बूथ पर मतदान होंगे। पीठासीन समेत चार कार्मिक एक पार्टी में बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाताओं की संख्या जनपद वाराणसी में 1106 पुरुष 769 महिला सहित 1875, चंदौली में 984 पुरुष 736 महिला सहित 1720 तथा भदोही में 766 पुरुष 588 महिला सहित 1354 हैं। इस प्रकार कुल 2856 पुरुष 2093 महिला सहित 4949 मतदाता हैं।

यहां बता दें कि स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में संसद सदस्य, विधानसभा सदस्य, विधान परिषद सदस्य, नगर निगम के पार्षद व महापौर, नगर पालिका व नगर पंचायत के अध्यक्ष व सदस्य, जिला व क्षेत्र पंचायत के अध्यक्ष व सदस्य, छावनी परिषद के सदस्य व ग्राम पंचायत के प्रधान मतदान करते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी वाराणसी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र कौशल राज शर्मा ने बताया कि तीनों जिलों के मतदान केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है।

पांच घंटे में आ जाएगा चुनाव परिणाम 

नौ अप्रैल को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होने वाले मतदान के बाद तीनों जिले का बैलेट बाक्स पहड़िया मंडी में आएगा और वोटों की गिनती 12 अप्रैल को सुबह आठ बजे से होगी। अधिकारियों के अनुसार परिणाम पांच घंटे के अंदर आ जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा के निर्देश के तहत चंदौली व भदोही में मतदान के बाद एक केंद्र पर सभी बैलेट बाक्स एकत्रित होंगे। इसके बाद यहां से मजिस्ट्रेट की अगुवाई व पुलिस की सुरक्षा के बीच बैलेट बॉक्स पहड़िया मंडी के स्ट्रांग रूम में रखे जाएंगे।

बैंगनी रंग की कलम से करना होगा मतदान

एमएलसी चुनाव में चुनाव चिन्ह नहीं होते हैं, बल्कि वरीयता क्रम से मतदान किए जाते हैं। बैलेट पेपर पर किसी भी प्रकार की डॉट या निशान कतई न लगाए अन्यथा बैलेट पेपर निरस्त हो जाएंगे। मतदान के दौरान मतदाताओं को बैंगनी रंग की कलम दी जाएगी। उसी कलम से मतदाता वरीयता क्रम में अपना मतदान करेंगे। मतदाता अपने साथ लाए गए कलम से कतई मतदान न करें, अन्यथा उनका मतदान निरस्त माना जाएगा। कैमरे अथवा मोबाइल मतदाता मतदान केंद्र के अंदर नहीं ले जा सकेंगे।

आज शाम चार बजे से 48 घंटे के लिए बंद रहेंगी शराब की दुकानें 

एमएलसी चुनाव को देखते हुए जिले में शराब, बियर, देशी शराब की दुकानें बुधवार शाम चार बजे के बाद 48 घंटे के लिए बंद हो जाएंगी। नौ अप्रैल की शाम या मतदान समाप्ति तक बंद रहेंगे। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के अनुसार बंदी का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं मतगणना के दिन 12 अप्रैल को पूर्णरूप से दुकानें बंद रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed