फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP: Income tax doctor and bullion shops raided, investigation for more than nine hours

यूपीः आयकर का डॉक्टर और सराफा दुकानों पर छापा, नौ घंटे से अधिक समय तक चली जांच

Fri, 24 Jan 2020 12:01 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 24 Jan 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
UP: Income tax doctor and bullion shops raided, investigation for more than nine hours
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : एएनआई

आयकर विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार दोपहर नगर के चिकित्सक और सराफा व्यवसायी के तीन प्रतिष्ठानों पर छापे मारे। अधिकारियों ने बताया कि टैक्स चोरी की जानकारी मिलने पर कार्रवाई की गई है। जांच नौ घंटे से अधिक समय तक चली। इस दौरान टीम ने तमाम दस्तावेज कब्जे में ले लिए। छापे में क्या मिला इसकी जानकारी नहीं मिली।

विज्ञापन

 

आयकर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर राजेश करकट्टा, आयकर अधिकारी गणेश लाल और नदंलाल सोनकर ने एक साथ नगर के तीन स्थानों पर छापा मारा है। इसमें मदन सोनी के गणेशगंज स्थित गणपति ज्वेलर्स और दूसरे प्रतिष्ठान लालडिग्गी स्थित मिलन पैलेस पर छापा मारा गया। तीसरी टीम ने बरियाघाट घाट स्थित डॉ. आरसी दुआ के सिटी हास्पिटल में छापा मारा।

विज्ञापन


तीनों स्थानों पर दोपहर एक बजे एक साथ कार्रवाई की गई। गणेशगंज स्थित गणपति ज्वेलर्स में टीम के पहुंचते ही हड़कंप मच गया। आसपास के अन्य सराफा दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर मौके से हट गए। उधर, मिलन पैलेस में कार्रवाई के चलते अंदर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। टीम ने मौके पर पहुंचकर मुख्य गेट को बंद करवा दिया। गेट पर तैनात पुलिस कर्मचारी किसी को अंदर नहीं जाने दे रहे थे। यही हाल सिटी अस्पताल का रहा। अंदर भर्ती मरीजों के परिजन और आए दूसरे मरीज परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि डायरेक्टर आफ इंवेस्टीगेशन को सूचना मिली है कि अस्पताल और सराफा आय के हिसाब से टैक्स नहीं चुका रहे। रिकार्ड में आय कम दिखाई जा रही है। सूचना पर टीम ने दोपहर से फाइलों की पड़ताल शुरू की। रात 10 बजे तक जांच पड़ताल जारी रहा।

दूसरे ठिकानों पर भी जांच

आयकर विभाग ने एक साथ सभी ठिकानों पर कार्रवाई की। बताया गया कि डाक्टर आरसी दुआ का अस्पताल प्रयागराज सिविल लाइन में है। वहां भी टीम ने छापा मारा है। इसके अलावा उनसे जुड़े सभी प्रतिष्ठानों पर छापे मारे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed