फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP first cruise station will be built on banks of Ganga in Varanasi passengers will get these facilities

Varanasi: बनारस में गंगा किनारे बनेगा यूपी का पहला क्रूज स्टेशन, यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं

Sun, 08 Oct 2023 04:47 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 08 Oct 2023 04:47 PM IST
सार

जल परिवहन को धार देने और वाराणसी में बढ़ते पर्यटन को देखते हुए उत्तर प्रदेश का पहला क्रूज टर्मिनल गंगा किनारे बनाया जाएगा। दो एकड़ में अत्याधुनिक क्रूज स्टेशन विकसित किया जाएगा। 

विज्ञापन
UP first cruise station will be built on banks of Ganga in Varanasi passengers will get these facilities
रविदास घाट पर पहुंचा क्रूज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जल परिवहन को धार देने और वाराणसी में बढ़ते पर्यटन को देखते हुए उत्तर प्रदेश का पहला क्रूज टर्मिनल गंगा किनारे बनाया जाएगा। दो एकड़ में अत्याधुनिक क्रूज स्टेशन विकसित किया जाएगा। रामनगर-सामनेघाट पुल से लेकर गंगा किनारे नमो घाट के बीच जगह चिह्नित की जा रही है। इस स्टेशन पर एक साथ छह से सात क्रूज खड़े हो सकेंगे। पीपीपी मॉडल पर क्रूज स्टेशन का संचालन किया जाना है।

विज्ञापन


भारतीय अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार वाराणसी में पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही और विश्वनाथ धाम के बाद से गंगा में क्रूज की संख्या बढ़ गई है। पहले जहां एक अलकनंदा क्रूज का संचालन होता था, अब वहीं चार से पांच क्रूज काशी में चलने लगे हैं। \

विज्ञापन

वाराणसी-चुनार के बीच क्रूज का संचालन

देश के सबसे बड़े क्रूज गंगा विलास भी काशी से रवाना हुआ है। इसके बाद से यहां और भी क्रूज की मांग बढ़ी है। आने वाले दिनों में काशी से चुनार वाया प्रयागराज और काशी से कैथी मार्केंडेय महादेव के संगम घाट तक क्रूज संचालन का खाका खींचा गया है। ट्रायल के तौर पर वाराणसी-चुनार के बीच क्रूज का संचालन हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रूज स्टेशन पर ये होंगी सुविधाएं

जल परिवहन अधिकारियों के अनुसार, स्टेशन पर हर यात्रियों को सुविधाएं उपलब्ध होंगी। श\पिंग काम्प्लेक्स, रेस्टोरेंट, एयरपोर्ट सरीखा वेटिंग लाउंज, पार्किंग, हेल्प डेस्क, सिक्योरिटी गार्ड आदि व्यवस्था की जाएगी। निजी कंपनी को इसके संचालन का जिम्मा सौंपा जा सकता है। पिछले दिनों वाराणसी दौरे पर आए जलमार्ग पोत परिवहन मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भी इसका जिक्र किया था।

रामनगर के राल्हूपुर में है मल्टी मॉडल टर्मिनल

वाराणसी-हल्दिया जलमार्ग-एक के लिए रामनगर के राल्हूपुर में मल्टी मॉडल टर्मिनल बनाया गया है। यहां मालवाहक जलपोत आवाजाही करते हैं। हालांकि यहां से महीने में कभी कभार ही जलपोत आवाजाही करते हैं। दो एकड़ में क्रूज के लिए स्टेशन बनाया जाना है। आईडब्ल्यूएचआई के उप निदेशक आरसी पांडेय ने कहा कि गंगा किनारे ही रामनगर से नमोघाट के बीच जमीन चिह्नित की जा रही है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस क्रूज स्टेशन में यात्रियों को सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed