फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Encounter in Varanasi police shot and arrested two criminals pistol and cartridges recovered

UP Encounter: वाराणसी में तड़तड़ाई गोलियां, पुलिस ने दो बदमाशों को गोली मारकर दबोचा; तमंचा-कारतूस बरामद

Sat, 28 Jun 2025 01:02 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 28 Jun 2025 01:02 AM IST
सार

UP Encounter News: वाराणसी के लालपुर-पांडेयपुर और कैंट थाना क्षेत्र की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है। देर रात चेकिंग के दाैरान दोनों बदमाश भागने लगे। पुलिस ने फायरिंग कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
UP Encounter in Varanasi police shot and arrested two criminals pistol and cartridges recovered
मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Encounter in Varanasi: वाराणसी के लालपुर-पांडेयपुर और कैंट थाना क्षेत्र से चेन स्नेचिंग करने वाले दो लुटेरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार की देर रात दोनों थानों की पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। बदमाशों के पास असलहा और कारतूस बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक (लालपुर पांडेयपुर) राजीव कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक (कैंट) राजकुमार संयुक्त रूप से ऑपरेशन चक्रव्यूह के अंतर्गत रात में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान लालपुर रिंगरोड के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों को आते देखे रुकने का इशारा किया गया।
विज्ञापन


पुलिस को देखे दोनों भागने लगे। पीछा करने पर दोनों बदमाश पुलिस टीम पर ही फायर करने लगे। आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी घायल हुआ हो गया। गिरफ्तार अपराधियों के कब्जे से थाना लालपुर-पांडेयपुर में विगत दिनों हुई चेन स्नेचिंग में लूटी गई चेन बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही दो तमंचा और दो खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। मौके पर फोरेंसिक टीम बुलाकर निरीक्षक कराया गया। पूछताछ में गिरफ्तार बदमाश ने लूट के वारदात को कबूल किया है। घायल अभियुक्त को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed