फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Election 2022: Women and first time voters will become fate of candidates in Banaras

UP Chunav 2022: बनारस में महिलाएं और पहली बार के मतदाता बनेंगे प्रत्याशियों के भाग्य विधाता

Mon, 21 Feb 2022 03:45 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 21 Feb 2022 03:45 PM IST
सार

बनारस में पिछले विधानसभा चुनाव में पुरुषों के मुकाबले महिला मतदान दो फीसदी ज्यादा हुआ था। इस बार के चुनाव में 13 लाख 75 हजार महिलाएं अहम भूमिका निभाएंगी।

विज्ञापन
UP Election 2022: Women and first time voters will become fate of candidates in Banaras
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विधानसभा चुनाव में बनारस के आठ विधानसभा क्षेत्रों में महिलाएं और पहली बार के मतदाता, प्रत्याशियों के भाग्य तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे। पिछले विधानसभा चुनाव में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने दो फीसदी ज्यादा मतदान कर अपनी ताकत भी दिखाई थी।

विज्ञापन


पांच साल में करीब सवा लाख महिला मतदाताओं की संख्या जिले में बढ़ गई है। महिला मतदाताओं की खामोशी भी जरूर प्रत्याशियों के माथे पर बल डाले हुए है। इसके साथ ही पहली बार मतदान करने वाले 30 हजार से ज्यादा युवा मतदाताओं का निर्णय भी प्रत्याशियों का भविष्य तय करेगा।
विज्ञापन


वाराणसी की आठों विधानसभा क्षेत्र में पुरुष मतदाताओं के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या भले ही थोड़ी कम है। लेकिन महिला मतदाताओं तक प्रत्याशियों की कम पहुंच और खामोशी से मतदान के चलते उनकी भूमिका हमेशा ही महत्वपूर्ण रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में 12 लाख 52 हजार 419 महिला मतदाता जिले में थी, जो अब बढ़कर 13 लाख 75 हजार 860 हो गई है। यह कुल मतदाताओं का करीब 40 फीसदी है। पिछले चुनाव में वाराणसी में 61.63 फीसदी मतदान हुआ था और इसमें महिलाओं ने पुरुषों को पछाड़ते हुए 62.47 फीसदी मतदान किया था। जबकि पुरुष मतदान यहां 60.95 फीसदी हुआ था।

हालांकि वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में महिलाओं का तद फीसदी पुरुषों के मुकाबले एक फीसदी कम हुआ था, मगर उनकी निर्णायक भूमिका को नकारा नहीं जा सकता। पुरुषों के 57.9 फीसदी मतदान के मुकाबले महिलाओं का मत फीसदी 56.64 था।

यही कारण है कि अब महिलाओं तक अपनी बात पहुंचाने के लिए प्रत्याशियों के परिवार की पत्नी, बहन, मां सहित अन्य महिला सदस्य सक्रिय होने लगी हैं। राजनीतिक दल भी महिला मतदाताओं को साधने में हर संभव कोशिश में जुटी हैं।

बनारस में मतदाता, एक नजर में
कुल मतदाता- 30 लाख 29 हजार 215
पुरुष मतदाता- 16 लाख 53 हजार 170
महिला मतदाता- 12 लाख 52 हजार 419
वर्ष 2017 में महिलाओं का वोट- 62.47 फीसदी
वर्ष 2012 में महिलाओं का वोट- 56.64 फीसदी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed