{"_id":"621644163cb4df4f0239de10","slug":"up-election-2022-priyanka-and-rahul-gandhi-will-do-door-to-door-campaign-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Chunav 2022: काशी में डोर टू डोर कैंपेन करेंगे प्रियंका और राहुल गांधी, तीन से पांच मार्च तक बनारस में रहेंगी कांग्रेस महासचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Chunav 2022: काशी में डोर टू डोर कैंपेन करेंगे प्रियंका और राहुल गांधी, तीन से पांच मार्च तक बनारस में रहेंगी कांग्रेस महासचिव
Wed, 23 Feb 2022 07:56 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 23 Feb 2022 07:56 PM IST
सार
बनारस में प्रियंका गांधी ने चार सीटों पर महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है। इसमें दक्षिणी, उत्तरी, अजगरा और सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र हैं ।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी ।
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी अपनी पूरी ताकत झोंकेगी। 26 फरवरी से कांग्रेस के स्टार प्रचारक बनारस आने लगेंगे। कांग्रेस महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका और कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी प्रत्याशियों के समर्थन में काशी की जनता से सीधे रूबरू होंगे।
विज्ञापन
पार्टी ने राहुल और प्रियंका गांधी का डोर टू डोर कैंपेन का कार्यक्रम रखा है। 26 फरवरी को दीपेंद्र सिंह हुड्डा और सचिन पायलट बनारस पहुंच रहे हैं। इसके बाद प्रमोद तिवारी, इमरान प्रतापगढ़ी समेत कई नेता प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे। प्रियंका और राहुल गांधी तीन दिनों तक बनारस में रहकर विधानसभा वार प्रचार करेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि बनारस में प्रियंका गांधी ने चार सीटों पर महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है। इसमें दक्षिणी, उत्तरी, अजगरा और सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र हैं। संभावना है कि प्रियंका और राहुल विधानसभा के सभी प्रत्याशियों के समर्थन में काशी की जनता से वोट की अपील करेंगे।
विज्ञापन