फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   up election 2022: list of election symbols has been issued by the Election Commission.

UP Chunav 2022: कोई चलाएगा मूसल तो कोई फेंकेगा भाला, निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव चिह्न की सूची जारी

Sun, 20 Feb 2022 09:52 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 20 Feb 2022 09:52 AM IST
सार

जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि प्रत्येक निर्दलीय प्रत्याशी नामांकन के वक्त अपनी पसंद के तीन विकल्प उपलब्ध कराए थे। इन विकल्पों में से उसे एक चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
up election 2022: list of election symbols has been issued by the Election Commission.
वाराणसी में शनिवार को सर्किट हाउस में पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ चुनाव प्रेक्षकों की बैठक में बोलते हुए जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा (बाएं)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में इस बार चुनाव में किसी को मूसल चुनाव चिह्न मिलेगा तो कोई भाला फेंकेगा। विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से 197 चुनाव चिह्न आवंटित किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि प्रत्येक निर्दलीय प्रत्याशी नामांकन के वक्त अपनी पसंद के तीन विकल्प उपलब्ध कराए थे।

विज्ञापन


इन विकल्पों में से उसे एक चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया, इस तरह अगर किसी प्रत्याशी को पहले नंबर का चुनाव चिह्न आवंटित किया जा चुका है तो अन्य विकल्पों का चुनाव चिह्न दिया जाएगा। 21 फरवरी को नाम वापसी के साथ ही प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी दयाशंकर उपाध्याय ने बताया कि राष्ट्रीय और राज्य की पार्टियों को छोड़ दिया जाए तो निर्दलीय प्रत्याशियों को ही चुनाव चिह्न मिलेंगे। आयोग की ओर से दी गई सूची के अनुसार निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्दलीय प्रत्याशियों को ये चुनाव चिह्न मिलेंगे

मूसल और खरल, पेट्रोल पंप, फोन चार्जर, तकिया, अनानास, करनी, खाने से भरी थाली, प्लेट स्टैंड, हांडी, प्रेशर कूकर, पंचिंग मशीन, रेजर, रेफ्रीजरेटर, अंगूठी, रोड रोलर, रोबोट, रूम कूलर, रूम हीटर, रबर की मुहर, सेफ्टी पिन, आरी, स्कूल का बस्ता, कैंची, सिलाई की मशीन, पानी का जहाज, जूता, शटर, सितार, कूदने की रस्सी, स्लेट, साबुनदानी, जुराबें, सोफा, स्पैनर, स्टेपलर, स्टेथोस्कोप, स्कूल, स्टंप्स, झूला, स्विच बोर्ड, सिरिंज, टीवी रिमोट, मेज, चाय छलनी, टेलीफोन, टेलीविजन, टेनिस बल्ला व गेंद, टेंट, भाला फेंक, टीलर, टाफियां, चिमटा, दांत ब्रश, टूथपेस्ट्र ट्रे, त्रिभुज, ट्रक, तुरही, ट्यूबलाइट, टाइप मशीन, टायर, वैक्यूम क्लीनर, वायलिन, छड़ी, दीवार खूंटी, बटुआ, अखरोट, तरबूज, पानी का टैंक, कुंआ, हाथ रेहड़ी, सीटी, खिड़की, सूप, ऊन व सिलाई, नागरिक, कूड़ादान आदि का निशान तय किया गया है।

निर्दलीय प्रत्याशियों के लिए नियम

प्रमुख दलों के प्रत्याशियों को बी फार्म के आधार पर चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। निर्दलीय उम्मीदवारों के पास अपनी पसंद के तीन चिन्ह चुनने का विकल्प है। इनमें से एक चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा। अगर किसी चिन्ह पर एक से ज्यादा दावेदार होते हैं, तो रिटर्निंग ऑफिसर अंतिम फैसला लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed