फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   up election 2022 five cm and 20 deputy cm in 5 year om prakash rajbhar target bjp said they do Leela, if we do character looses

5 साल में पांच सीएम और 20 डिप्टी सीएमः ओपी राजभर बोले- वह करें तो लीला, हम करें तो कैरेक्टर ढीला

Mon, 05 Jul 2021 02:40 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 05 Jul 2021 02:40 PM IST
सार

वाराणसी स्थित वन विभाग के गेस्ट हाउस में ओमप्रकाश  राजभर ने कहा कि 2022 में भागीदारी संकल्प मोर्चा की सरकार बनी तो अगले पांच वर्षों में पांच सीएम और 20 डिप्टी सीएम बनाएंगे। एक सवाल के जवाब में कहा कि वह करें तो लीला और हम करें तो कैरेक्टर ढीला?

विज्ञापन
up election 2022 five cm and 20 deputy cm in 5 year om prakash rajbhar target bjp said they do Leela, if we do character looses
वाराणसी स्थित वन विभाग के गेस्ट हाउस में ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल समीकरण साधने में जुटे हैं। इस क्रम में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने भागीदारी संकल्प मोर्चा बनाया है। सोमवार को वाराणसी स्थित वन विभाग के गेस्ट हाउस में पत्रकारों से राजभर ने कहा कि 2022 में भागीदारी संकल्प मोर्चा की सरकार बनी तो अगले पांच वर्षों में पांच सीएम और 20 डिप्टी सीएम बनाएंगे। 

विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में कहा कि वह करें तो लीला और हम करें तो कैरेक्टर ढीला? सुभासपा प्रमुख ने तर्क दिया कि बसपा और भाजपा छह छह महीने की सरकार पहले चला चुकी है। आंध्र प्रदेश और बिहार में यह प्रयोग हो चुका है। यूपी में उत्तराखंड से व्यक्ति को लाकर सीएम बना दिया गया। यहां भी दो डिप्टी सीएम बनाए गए हैं। तो यदि भाजपा ऐसा कर सकती है तो भागीदारी मोर्चा की सरकार बनने पर ऐसा क्यों नहीं हो सकता। कहा कि पांच अलग-अलग जातियों के मुख्यमंत्री हर साल बनाएंगे। 
विज्ञापन


यूपी जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव परिणाम पर कहा कि जब सपा की सरकार थी तो उन्होंने भी 68 जिला पंचायत अध्यक्ष बनाए थे और 300 प्लस सीटों पर जीत का दावा किया था लेकिन वह 48 सीट पर आ गए। ठीक वही हाल भाजपा का भी आगामी विधानसभा में होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी नेताओं और आईएएस अधिकारियों का हो नार्को टेस्ट

एक सवाल के जवाब में ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि देश के सभी नेताओं औऱ आईएएस अधिकारियों का नार्को टेस्ट होना चाहिए। साथ ही ये भी कहा कि सबसे पहले मेरा नार्को टेस्ट कराया जाए। यदि सभी का टेस्ट हो गया तो देश फिर से सोने की चिड़िया बन जाएगी।

उन्होंने कहा कि जनाधार का समीकरण इस तरह से समझ सकते हैं कि 45 फीसदी  आबादी पिछड़े वर्ग की है। 22 फीसदी मुस्लिम वर्ग है। हमारे पास जनाधार 100 में 65 फीसदी  सरकार बनाने के लिए पूर्व से  है। बाकी 35 फीसदी  में सभी लड़ रही है। इससे पहले शिवपुर अजगरा विधानसभा के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए ओमप्रकाश राजभर ने एकजुटता का आह्वान किया।

असदुद्दीन ओवैसी भी बन सकते हैं के मुख्यमंत्री

भाजपा की पूर्व सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री राजभर ने बीते शुक्रवार की रात बलिया के रसड़ा स्थित अपने निवास पर संवाददाताओं से बातचीत में बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि असदुद्दीन ओवैसी यदि उत्तर प्रदेश के मतदाता बन जाये तो वह भी प्रदेश के मुख्यमंत्री हो सकते हैं। तर्क दिया था कि यूपी में मुसलमान करीब 20 फीसदी हैं। उनकी हिस्सेदारी है तो सत्ता में भी उनकी भागीदारी होनी चाहिए, उनका अधिकार है, मुसलमानों का भी हिस्सा है। उन्होंने सवाल किया था कि मुसलमान का बेटा क्यों नहीं मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री बन सकता है? 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed