फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   UP election 2022 BJP Jan Vishwas Yatra in Kashi region launch on 19 december by union Minister Smriti Irani

काशी क्षेत्र में भाजपा की जन विश्वास यात्रा: कल मंत्री स्मृति ईरानी करेंगी शुभारंभ, 71 विधानसभाओं से गुजरेगी यात्रा

Sat, 18 Dec 2021 09:41 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 18 Dec 2021 09:41 PM IST
सार

जन विश्वास यात्रा में केंद्र और प्रदेश सरकार ने जो एतिहासिक कार्य किए हैं, उन्हें जनता के बीच में रखा जाएगा। 15 दिन तक चलने वाली यह यात्रा 29 दिसंबर को सेवापुरी के रास्ते वाराणसी में प्रवेश करेगी।

विज्ञापन
UP election 2022 BJP Jan Vishwas Yatra in Kashi region launch on 19 december by union Minister Smriti Irani
स्मृति ईरानी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा काशी क्षेत्र में 19 दिसंबर से जन विश्वास यात्रा का शुभारंभ करेगी। गाजीपुर में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जनसभा के माध्यम से इस यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगी। 15 दिन तक चलने वाली यह यात्रा 29 दिसंबर को सेवापुरी के रास्ते वाराणसी में प्रवेश करेगी।

विज्ञापन


उक्त जानकारी देते हुए भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने बताया कि यात्रा के शुभारंभ के पूर्व गाजीपुर के लंका मैदान में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी संबोधित करेंगी। जनविश्वास यात्रा गाजीपुर की सातों विधानसभाओं में दो दिन भ्रमण करने के बाद 21 दिसंबर को पूर्वान्ह 10 बजे सकलडीहा के रास्ते चंदौली सीमा में प्रवेश करेगी।
विज्ञापन


चंदौली की सभी विधानसभा में भ्रमण के बाद जनविश्वास यात्रा 22 दिसंबर को घोरावल के रास्ते सोनभद्र जिले की सीमा में प्रवेश करेगी और सभी विधानसभाओं से होते हुए 23 दिसंबर को मड़िहान के रास्ते मिर्जापुर सीमा में प्रवेश करेगी। 23 दिसंबर को देर रात यात्रा मेजा के रास्ते प्रयागराज जिले की सीमा में प्रवेश करेगी, यहां 27 को ज्ञानपुर के रास्ते भदोही जिले की सीमा में प्रवेश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी से जौनपुर जाएगी जन विश्वास यात्रा

यात्रा के काशी क्षेत्र के संयोजक सुशील त्रिपाठी ने बताया कि जनविश्वास यात्रा 29 दिसंबर को अपरान्ह तीन बजे सेवापुरी के रास्ते वाराणसी जिले की सीमा में प्रवेश करेगी। जिले की आठों विधानसभाओं से होते हुए यह यात्रा 30 को जफराबाद के रास्ते जौनपुर जाएगी। दो जनवरी को देर रात अमेठी पहुंचेगी जहां यात्रा का रात्रि विश्राम होगा। तीन जनवरी को जनविश्वास यात्रा का तिलोई, जगदीशपुर में सभा के बाद समापन होगा।

जनविश्वास यात्रा के दौरान जनसभा भी होगी

काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि 15 दिवसीय जनविश्वास यात्रा के दौरान वाराणसी जिले की दक्षिणी, उत्तरी और कैंट विधानसभाओं में रोड शो होगा और रोहनिया, पिंडरा, अजगरा आदि विधानसभाओं में सभाएं होंगी। गाजीपुर, रॉबर्ट्सगंज एवं ज्ञानपुर में बड़ी सभा रैली होगी जब कि प्रयागराज के उत्तरी, दक्षिणी और पश्चिमी तथा यात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय व प्रदेश के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed