फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Congress President Ajay Rai Smriti Irani is furious Rahul Gandhi will contest from Amethi itself

UP Politics: अमेठी से ही चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी, प्रियंका के वाराणसी से उतरने का आग्रह; अजय राय का बयान

Fri, 18 Aug 2023 04:56 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 18 Aug 2023 04:56 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय राय ने वाराणसी में कहा कि राहुल गांधी अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। प्रियंका गांधी चाहें तो वाराणसी से चुनाव लड़ सकती हैं, हमारा एक-एक कार्यकर्ता उनके लिए जान लगा देगा।

विज्ञापन
UP Congress President Ajay Rai Smriti Irani is furious Rahul Gandhi will contest from Amethi itself
वाराणसी एयरपोर्ट के बाहर अजय राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय राय शुक्रवार को अपने गृह जनपद वाराणसी पहुंचे। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर अजय राय के स्वागत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। मीडिया से बातचीत में अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। प्रियंका गांधी चाहें तो वाराणसी से चुनाव लड़ सकती हैं, हमारा एक-एक कार्यकर्ता उनके लिए जान लगा देगा।

विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में कहा कि स्मृति ईरानी बौखला गईं हैं। वो 13 रुपये किलो चीनी दिला रहीं थीं। पूछा कि 13 रुपये किलो चीनी मिल रहा है क्या? अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व ने जो विश्वास किया है उस विश्वास को लेकर आम जनता में जाएंगे। 

विज्ञापन

आप कैमरा घुमाकर देखिए न...

वाराणसी एयरपोर्ट के बाहर मीडिया से बातचीत में अजय राय ने कहा कि आप कैमरा घुमाकर देखिए न, यहां बूथ लेवल का गांव-गिरांव के कार्यकर्ता खड़े हैं। अब गांव-गिरांव में कांग्रेस भाजपा को चुनाव हराएगी। बनारस की धरती महादेव की धरती है। महादेव महादेव की धरती से यह बिगुल बजा है। जिसका असर पूरे प्रदेश में देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: अजय राय अब यूपी कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, BJP से की थी करियर की शुरुआत, जानिए इनके बारे में

UP Congress President Ajay Rai Smriti Irani is furious Rahul Gandhi will contest from Amethi itself
वाराणसी एयरपोर्ट के बाहर अजय राय - फोटो : अमर उजाला

अजय राय ने कहा कि भाजपा में क्या है, जो आप को गाली देता रहा। आप को मठ में भेजता रहा आप को गुजरात भेजता रहा। आज आप ने उसे अपने गठबंधन में ले लिया। उसे माला पहना रहे हैं और उसका स्वागत कर रहे हैं। पहले भाजपा को अपने गिरेबां में झांकना चाहिए। यह पूछने पर कि सबसे बड़ा मुद्दा क्या है इसपर अजय राय ने कहा कि प्रदेश में जो माहौल बनाया जा रहा है वही मुद्दा है। बेरोजगारी, महंगाई और जो डरा कर अपने साथ लेने का जो माहौल चल रहा है। ईडी-सीबीआई का डर दिखा कर लोगों को अपने साथ जोड़ा जा रहा है। 

महादेव महादेव की धरती से बजा बिगुल

अजय राय ने खुद को राहुल गांधी का सिपाही और कार्यकर्ता बताया। कहा कि जो लड़ाई पूरी मजबूती के साथ भाजपा और नरेंद्र मोदी के खिलाफ लड़ा था अब इसे चंदौली से गाजियाबाद तक लड़ा जाएगा।  लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत होगी। अजय राय ने अपने पहले कदम के बारे में बताते हुए कहा कि वे आम कार्यकर्ता और साधारण व्यक्ति हैं। बताया कि सबसे पहले गाजीपुर शहीदों को नमन करने जा रहे हैं। ये लगातार संघर्ष करने का परिणाम है कि आज यह पद मिला है। 

जुझारू नेता के रूप में अजय राय की पहचान

UP Congress President Ajay Rai Smriti Irani is furious Rahul Gandhi will contest from Amethi itself
अजय राय बने कांग्रेस यूपी के प्रदेश अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस हाईकमान ने अब तक कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष रहे पूर्व विधायक अजय राय को प्रोन्नति देते हुए प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।  पार्टी शीर्ष नेतृत्व की ओर से लोकसभा चुनाव से ठीक पहले किए गए इस बदलाव को सियासी नजरिये से अहम माना जा रहा है। पूर्व विधायक राय को जुझारू नेता के रूप में पहचाना जाता है। खासतौर से वह पूर्वांचल में मजबूत पकड़ रखते हैं। अजय राय ने 2012 में कांग्रेस का हाथ थामा और उसी साल विधानसभा उपचुनाव में वाराणसी की पिंडरा सीट से पांचवी बार विधायक बने। इसके बाद से लगातार कांग्रेस में रहे। अजय राय 27 वर्ष की उम्र में ही 1996 में पहली बार भाजपा के टिकट पर विधायक बने थे। इसके बाद वह 2002 एवं 2007 में भी भाजपा के टिकट पर जीते। 2009 में भाजपा से सपा में शामिल हो गए। 

पं. कमलापति के बाद पहली बार बनारस को मिली कांग्रेस की कमान

पं. कमलापति त्रिपाठी के बाद पहली बार किसी नेता को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में पूरे प्रदेश की कांग्रेस की कमान संभालने का मौका मिला है। अजय राय पर कांग्रेस को प्रदेश में फिर खड़ा करने की चुनौती होगी, क्योंकि अब कांग्रेस को खोने के लिए यहां कुछ भी नहीं बचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed