फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP College Students Union Elections Three candidates each for President Vice President General Secretary and Library Minister

यूपी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव: अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री और पुस्तकालय मंत्री पर तीन-तीन उम्मीदवार, 6 मई को मतदान

Wed, 27 Apr 2022 06:20 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 27 Apr 2022 06:20 PM IST
सार

यूपी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान छह मई को होगा। बुधवार को अलग-अलग पदों के लिए कुल  16 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। 

विज्ञापन
UP College Students Union Elections Three candidates each for President Vice President  General Secretary and Library Minister
यूपी कॉलेज ( फाइल ) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी स्थित उदय प्रताप कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए बुधवार को 16 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री और पुस्तकालय मंत्री के पद पर तीन-तीन उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। वहीं संकाय प्रतिनिधि के पदों पर एक-एक प्रत्याशियों ने ही नामांकन किया।  मतदान छह मई को होगा और शाम तक परिणाम आ जाएंगे। 

विज्ञापन


बुधवार को 11 बजे से यूपी कॉलेज में नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। 12:30 बजे तक सिर्फ तीन प्रत्याशियों ने ही नामांकन किया था। इसके बाद नामांकन की समय सीमा खत्म होने तक 16 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। फूल-मालाओं से लदे छात्र प्रत्याशी ढोल-नगाड़े और नारेबाजी के बीच नामांकन करने पहुंच रहे थे।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी डॉ. बनारसी मिश्र ने बताया कि अध्यक्ष पद पर सूर्य प्रताप सिंह, उत्तम कुमार सिंह, सुधीर सिंह, उपाध्यक्ष पद पर प्रतीक उपाध्याय, अभय सिंह, विवेक सिंह, महामंत्री पद पर शिवम सिंह, अभिषेक सिंह, प्रशांत सिंह, पुस्तकालय मंत्री पद पर अभिषेक सिंह, दिवाकर पांडेय और हरिओम ने पर्चा भरा है। वहीं विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के लिए दिव्यांशु सिंह, कला संकाय में सूरज कुमार सिंह, वाणिज्य संकाय में अर्पित कुमार सिंह और कृषि संकाय में हरिकेश मिश्रा ने पर्चा भरा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आचार संहिता की उड़ाई धज्जियां

यूपी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन के दौरान लिंगदोह कमेटी की सिफारिश और आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई गईं।  नामांकन के लिए सुबह से ही भोजूबीर, अर्दली बाजार, शिवपुर और आसपास की कॉलोनियों में छात्र इकट्ठा होने लगे थे। खुली छत वाली जीप और बाइकों के काफिले के जरिए प्रत्याशियों ने अपना दमखम भी दिखाया। नामांकन जुलूस के कारण कचहरी, पुलिस लाइन, अर्दली बाजार, महावीर मंदिर और नटिनियादाई रोड पर जाम लगा रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed