फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP college entrance examinations from September 10

यूपी कॉलेज की प्रवेश परीक्षाएं 10 सितंबर से

Mon, 30 Aug 2021 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
UP college entrance examinations from September 10
उदय प्रताप कॉलेज में स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 10 सितंबर से होगी। प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन दो पालियों में होगा। एक सितंबर से कॉलेज की वेबसाइट से अभ्यर्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. एसके सिंह के अनुसार दस सितंबर को प्रथम पाली में बीए प्रथम वर्ष और द्वितीय पाली में स्नातकोत्तर एमएससी भौतिक विज्ञान और एमएससी वनस्पति विज्ञान की प्रवेश परीक्षा होगी। 11 सितंबर को प्रथम पाली में बीएससी (गणित), द्वितीय पाली में एमएससी जंतु विज्ञान और एमए और एमएससी (गणित), 12 सितंबर को बीकाम और द्वितीय पाली में एमएससी (कृषि), 13 सितंबर बीएससी (जीव विज्ञान) और द्वितीय पाली में एमएससी रसायन विज्ञान और एमकाम, 14 सितंबर को बीएससी कृषि की प्रवेश परीक्षा होगी। प्रथम पाली में सुबह 9 से 11 बजे तक स्नातक और द्वितीय पाली दोपहर दो से चार बजे तक स्नातकोत्तर की प्रवेश परीक्षा होगी।
विज्ञापन

मेरिट से होगा प्रवेश
प्राचार्य डॉ. एसके सिंह ने बताया कि स्नातकोत्तर में एमएससी (सांख्यिकी) और एमए में हिंदी, अर्थशास्त्र, भूगोल, समाज शास्त्र, प्राचीन इतिहास, राजनीति शास्त्र विषय में निर्धारित संख्या से कम आवेदन होने के कारण प्रवेश परीक्षा नहीं होगी। इन विषयों में प्रवेश मेरिट के अनुसार होगा। अभ्यर्थी 15 सितंबर से संबंधित विभागाध्यक्ष से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed