फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Chunav 2022: SP announces candidates for 8 seats in Purvanchal including two from Varanasi, tickets to former ministers Surendra Patel and Narad Rai

UP Chunav 2022: सपा ने वाराणसी के दो समेत पूर्वांचल के 8 सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी, पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल और नारद राय को टिकट

Mon, 07 Feb 2022 05:57 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 07 Feb 2022 05:57 PM IST
सार

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने सोमवार को 24 प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की है। इस सूची में वाराणसी के दो समेत पूर्वांचल के छह जिलों की आठ सीटें शामिल हैं। 

विज्ञापन
UP Chunav 2022: SP announces candidates for 8 seats in Purvanchal including two from Varanasi, tickets to former ministers Surendra Patel and Narad Rai
सेवापुरी से पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल और दक्षिणी से किशन दीक्षित सपा प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी की ओर से सोमवार को 24 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की गई है। इसमें वाराणसी समेत पूर्वांचल के छह जिलों की आठ सीटें शामिल हैं। जिसमें आजमगढ़ और वाराणसी के दो, मिर्जापुर, बलिया, जौनपुर एवं मऊ की एक-एक सीट शामिल है।

विज्ञापन


वाराणसी शहर दक्षिणी विधानसभा सीट से किशन दीक्षित जबकि सेवापुरी सीट से पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल को सपा ने प्रत्याशी घोषित किया है। ठीक इसी तरह आजमगढ़ की मुबारकपुर विधानसभा सीट से पार्टी ने पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव और सगड़ी सीट से  डा. एचएन पटेल को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन


वहीं मऊ के मोहम्मदाबाद गोहना सीट से वैद्यनाथ पासवान, बलिया नगर सीट से पूर्व मंत्री नारद राय, जौनपुर की मड़ियाहू सीट से सुषमा पटेल और मिर्जापुर के छानवे विधानसभा से क्रीती कोल पर सपा ने दांव लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः टिकट घोषित होते ही बलिया की दो सीटों पर बगावत, भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के जदयू में शामिल होने की अटकलें तेज

वाराणसी में सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने बताया कि सेवापुरी से पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल और  दक्षिणी विधानसभा किशन दीक्षित के नामों की घोषणा की गई है। जल्द ही अन्य सीटों पर घोषणा की जाएगी। शिवपुर सीट पर सुभासपा-सपा गठबंधन के प्रत्याशी अरविंद राजभर मैदान में हैं। 
पढ़ेंः पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र की 6 सीटों पर भाजपा का पुराने चेहरों पर दांव, दो सीटों पर चर्चा जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed