{"_id":"6117a7d38ebc3ee0556a6861","slug":"up-cabinet-minsiter-neelkanth-tiwari-inaugurated-3d-video-show-in-pt-deendayal-upadhyay-memorial-site-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: स्मृति स्थल में थ्रीडी वीडियो से जान सकेंगे पं. दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी, स्वतंत्र प्रभार मंत्री नीलकंठ तिवारी ने किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: स्मृति स्थल में थ्रीडी वीडियो से जान सकेंगे पं. दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी, स्वतंत्र प्रभार मंत्री नीलकंठ तिवारी ने किया शुभारंभ
Sat, 14 Aug 2021 04:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 14 Aug 2021 04:57 PM IST
सार
पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्थल पड़ाव में वर्चुअल रियलिटी के माध्यम से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के पूरे जीवन वृत्त को बताया जाएगा। यह शो 12 मिनट का होगा।
विज्ञापन
नीलकंठ तिवारी पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने किया शुभारंम, साथ में कमिश्नर दीपक अग्रवाल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन वृत्त को शनिवार से थ्रीडी के माध्यम से दिखाया जाएगा। पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नीलकंठ तिवारी ने शनिवार को पड़ाव स्थित दीनदयाल स्मृति स्थल पर थ्रीडी वीडियो के जरिए दिखाए जाने वाले 12 मिनट के शो का शुभारंभ किया। इस दौरान कमिश्नर दीपक अग्रवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
काशी आने वाले लोग अब पं. दीनदयाल उपाध्याय के बारे में शो के जरिए जान सकेंगे। खास चश्मे की मदद से पूरी कहानी को देखने और सुनने के साथ अनुभव भी कर सकेंगे। स्मृति उपवन स्थल पर आने वाले लोगों को पंडित दीनदयाल के जीवन दर्शन से संबंधित जानकारियों को प्रभावी व सरल तरीके से पेश किया जाएगा। विकास प्राधिकरण की पहल पर तैयार वर्चुअली रियलटी शो का शुभारंभ पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. नीलकंठ तिवारी ने किया।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने किया था स्मृति उपवन स्थल का उद्घाटन
39.74 करोड़ से बने इस स्मृति उपवन स्थल का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। पहले चरण का काम पूरा होने के बाद पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन से काशी आने वाले सैलानियों को रूबरू कराने के लिए इस खास शो की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन
यहां आने वाले पर्यटक जनसंघ के फाउंडर मेंबर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन दर्शन व उनके दिए गए एकात्मवाद के सिद्धांत को सरल ढंग से समझ सकेंगे। वीडीए वीसी ईशा दुहन ने बताया कि इस खास शो में लोग दिखने वाले वीडियो को आभास कर सकेंगे और एक अलग अनुभव पाएंगे।