फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   UP bye election: Voting will start from tomarrow for malhani seat in upchunav in jaunpur Distribution of EVMs and voting materials

उपचुनाव: कल पड़ेंगे मल्हनी विधानसभा के लिए वोट, ईवीएम और मतदान सामग्री का वितरण शुरू

Mon, 02 Nov 2020 04:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 02 Nov 2020 04:49 PM IST
विज्ञापन
UP bye election: Voting will start from tomarrow for malhani seat in upchunav in jaunpur Distribution of EVMs and voting materials
वोटिंग की तैयारियां शुरू। - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर जिले की मल्हनी विधानसभा का उपचुनाव कराने के लिए पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री का वितरण सोमवार को सुबह नौ बजे से शुरू हो गया। चौकिया स्थित नवीन मंडी स्थल में सेक्टरवार बने कॉउंटर से पोलिंग पार्टियों को ईवीएम, वीवी पैट और अन्य स्टेशनरी सामग्री प्रदान की गई।

विज्ञापन

इसके बाद उन्हें सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में तय रूट के वाहन में सवार कर बूथ के लिए रवाना किया जाता रहा। जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामप्रकाश, रिटर्निंग ऑफिसर नीतीश कुमार ने रवानगी से पहले सभी पार्टियों को निष्पक्ष और निर्विघ्न चुनाव कराने के लिए पूरी सतर्कता बरतने की हिदायत दी।
विज्ञापन



मल्हनी विधानसभा क्षेत्र में 3.62 लाख मतदाता हैं। 238 केंद्रों के अतंर्गत बने 554 बूथों पर वोट पड़ेंगे। मतदान तीन नवंबर को सुबह 7 बजे से शुरू होगा। मतदान के लिए 554 कंट्रोल यूनिट, 1108 बैलेट यूनिट, 554 वीवी पैट का इस्तेमाल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 222 कंट्रोल यूनिट और 444 बैलेट यूनिट व 277 वीवी पैट रिजर्व में रखा गया है। विधानसभा क्षेत्र को छह जोन, 22 सेक्टर में बांटा गया है। कुल 71 केंद्र क्रिटिकल हैं। यहां पैरा मिलिट्री फोर्स और पीएसी के जवान सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। मतदान समाप्ति के बाद ईवीएम को मंडी समिति परिसर में ही बने स्ट्रांग रूम में सेक्टर वार बने काउंटर के माध्यम से ही जमा कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed