फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Board Result 2024 These youth from Jaunpur Ballia Ghazipur varanasi topped

UP Board Result 2024: वाराणसी, आजमगढ़ और मिर्जापुर मंडल के इन युवाओं ने किया टॉप, देखें पल-पल के अपडेट

Sat, 20 Apr 2024 02:49 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 20 Apr 2024 02:49 PM IST
सार

UP Board Result 2024:

विज्ञापन
UP Board Result 2024 These youth from Jaunpur Ballia Ghazipur varanasi topped
UP Board Result 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड की हाइस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में चंदौली के आदर्श पांडेय, आजमगढ़ के अर्पित, बलिया की एकता वर्मा, जौनपुर के आदर्श एवं महावीर यादव भदोही के देवेश कुमार कन्नौजिया ने हाईस्कूल में काफी अच्छे नंबर लाए हैं।

विज्ञापन


खुशी यादव, आकांक्षा और कविता यादव ने हाईस्कूल में टॉप किया है। तीनों का प्रतिशत 96.90 प्रतिशत है।

विज्ञापन


सनातन धर्म इंटर कॉलेज के सार्थक विश्वकर्मा ने हाईस्कूल में 93% अंक लाया है। वाराणसी के अनुज कुमार मिश्रा ने इंटरमीडिएट में टॉप किया है। इन्होंने 96.80 अंक प्राप्त किया है। वाराणसी की आर्य महिला 90.80 दसवीं की आकांक्षा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज की दीपिका दुबे ने पाया प्रदेश में नौवा रैंक 
मिर्जापुर जिले के रतनगंज स्थित गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज की 12वीं की छात्रा दीपिका दुबे ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रदेश में नौवा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 500 में से 481 अंक प्राप्त किया है।

हाईस्कूल में आदर्श और इंटरमीडिएट में पूजा बनी टॉपर
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा का परिणाम शनिवार की शाम दो बजे जारी हो गया। जिसमें चंदौली के चहनिया विकासखंड के लक्ष्मणगढ़ स्थित मां चकेश्वरी इंटर कॉलेज के छात्र आदर्श पांडेय ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर हाईस्कूल में जिले में टॉप किए हैं। वहीं पीडीडीयू नगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा पूजा यादव ने इंटर में 95.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया है। हाईस्कूल में कुल 23 छात्र-छात्राएं टॉप टेन की लिस्ट में शामिल हैं,जिनमें 12 छात्राएं हैं। वहीं इंटर के टॉप टेन लिस्ट में कुल 16 छात्र-छात्राएं हैं जिनमें आठ छात्राएं हैं।

अधिवक्ता की बेटी ने किया टाप, बनना चाहती है शिक्षक

UP Board Result 2024 These youth from Jaunpur Ballia Ghazipur varanasi topped
तनू - फोटो : अमर उजाला

हाईस्कूल में तन्नू ने प्रदेश में 7वां और जिले में पहला स्थान पाया है। तनू को 600 अंक में 584 अंक मिले हैं, जो 97.33 हुए। वह महावीर महावीर सर्वोदय एच एस एस जखनियां की छात्रा है। जखनिया क्षेत्र के कौला की निवासी है। पिता अजय कुमार पेशे से वकील हैं। तनू ने बताया कि वह कोचिंग और स्कूल के अलावा सात-आठ घंटे पढ़ती है। वह आगे चलकर शिक्षक बनना चाहती है।

मऊ के तीन मेधावी छात्रों ने प्रदेश के टापटेन में बनाई जगह

UP Board Result 2024 These youth from Jaunpur Ballia Ghazipur varanasi topped
हर्षिता शर्मा - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को जारी यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में जिले के होनहारों ने एक बार फिर जिले के मान बढ़ाया। इंटर मीडियट की दो छात्राओं और एक छात्र ने प्रदेश के टॉपटेन में अपनी जगह बनाई है। इसमें मधुबन तहसील के सुभागाी देवी कॉलेज की छात्रा हर्षिता शर्मा ने 96.60 प्रतिशत नंबर पाकर प्रदेश में सातवीं रैंक प्राप्त की है।

वहीं चिरैयाकोट कस्बा स्थित दीप निकेतन के अभिषेक प्रजापति ने नंबर पाकर सातवीं रैंक प्राप्त किया है।इसीक्रम में कोपागंज ब्लाक के बापू इंटर कॉलेज की छात्रा तनुष्का यादव ने 96.20 प्रतिशत अंक पाकर नौंवी रैंक प्राप्त की है।

इंटर में अक्षय कुमार को प्रदेश में नौंवीं रैंक, हाईस्कूल में मांशु अव्वल

UP Board Result 2024 These youth from Jaunpur Ballia Ghazipur varanasi topped
इंटर में टॉपर अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड की परीक्षा में सोनभद्र के ग्रामीण क्षेत्र के होनहारों ने सफलता का परचम लहराया है। इंटर में 96 प्रतिशत अंक पाकर अक्षय कुमार ने प्रदेश की श्रेष्ठता सूची में नौंवा स्थान पाया है। वह कलावती देवी शिक्षण संस्थान पगिया के छात्र हैं। वहीं हाईस्कूल में जय ज्योति इंटर कॉलेज चुर्क के मांशु कुमार 96.33 प्रतिशत अंक पाकर जिले में अव्वल रहे।

परीक्षा परिणाम की घोषणा के साथ मेधावी और उनके परिजन खुशी से झूम उठे। हाईस्कूल में जिले के टॉप-10 में कुल 13 छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई है। इसमें सात लड़कियां हैं। वहीं इंटर में तीन छात्राएं टॉप-10 में जगह बनाने में कामयाब रहीं। इस सूची में कुल 11 विद्यार्थियों ने सफलता पाई है।

हाईस्कूल में नागेश मिर्जापुर में प्रथम तो इंटर में दीपिका को प्रदेश में नौंवा स्थान

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया। जिले में हाईस्कूल में नागेश दुबे अव्वल रहे तो इंटरमीडिएट में दीपिका दुबे ने बाजी मारी। दीपिका दुबे को प्रदेश में भी नौंवा स्थान हासिल हुआ है।  

हाईस्कूल की परीक्षा में महाशक्ति इंटर कालेज ब्रहाश्रम के नागेश दुबे ने 600 में से 580 अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनको 96. 67 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए जबकि रतनगंज स्थित गुरुद्वारा गर्ल्स इंटर कालेज की छात्रा दीपिका दुबे ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 500 में से 481 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनको प्रदेश में भी नौंवा स्थान हासिल हुआ है।

दीपिका ने 96. 20 प्रतिशत अंक हासिल किया है। जिले के टाप टेन में हाईस्कूल में 25 छात्र- छात्राएं शामिल हैं। उनमें 12 छात्राएं व 13 छात्र हैं। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में जिले के टाप टेन में 20 छात्र- छात्राएं शामिल हैं। इनमें 15 छात्राएं व 15 छात्र शामिल हैं।

पिता करते हैं मजदूरी, बलिया की बेटी ने प्रदेश की सूची में बनाया स्थान

UP Board Result 2024 These youth from Jaunpur Ballia Ghazipur varanasi topped
छात्रा रितिका - फोटो : अमर उजाला

निर्मल बाबा इंटरमीडिएट कॉलेज राघोपुर की इंटरमीडिएट की छात्रा रितिका ने 500 में 481 नंबर प्राप्त कर जनपद में तीसरा और प्रदेश की सूची में 9वां स्थान पाकर क्षेत्र के साथ-साथ जनपद का नाम रोशन किया है। परिजनों के साथ स्कूल में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed