फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Board: Parents will be able to give suggestions on exam results

यूपी बोर्ड : परीक्षा परिणाम पर अभिभावक दे सकेंगे सुझाव

Thu, 10 Jun 2021 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Parents will be able to give suggestions on exam results
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा निरस्त करने के बाद अब माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से परीक्षा परिणाम जारी करने की तैयारी चल रही है। अधिकारियों, प्रधानाचार्यों, शिक्षकों से सुझाव लिए जा चुके हैं। अब छात्रों के अभिभावक भी परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया के बारे में सुझाव दे सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने दस जून यानी बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे तक का मौका दिया है। माना जा रहा है कि इसके बाद परिषद की ओर से परिणाम जारी करने को लेकर फाइनल गाइडलाइन भी जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा में कुल 1,03,940 परीक्षार्थियों ने फॉर्म भरा था। हाईस्कूल में 52,873 जबकि इंटर में 51,067 परीक्षार्थी थे। पहले हाईस्कूल और बाद में इंटर की परीक्षा निरस्त कर दी गई। अब सभी छात्रों को पहले की कक्षाओं की वार्षिक परीक्षा और 10वीं-12वीं में प्री बोर्ड में मिले नंबर के आधार पर प्रमोट किया जाना है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि परिषद की ओर से सभी अभिभावकों से 10 जून दोपहर दो बजे तक सुझाव देने को कहा गया है। सुझाव परिषद की ईमेल आईडी upboardexamination2021@gmail.com पर दे सकते हैं। सभी प्रधानाचार्यों को भी इसकी जानकारी दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed