फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Board Exam 2622 examiners will examine 561460 copies evaluation begin 16 March

UP Board Exam: 2622 परीक्षक जांचेंगे 561460 कॉपियां, वाराणसी में बने चार केंद्र, 16 मार्च से होगा मूल्यांकन

Mon, 11 Mar 2024 12:02 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 11 Mar 2024 12:02 PM IST
सार

UP Board Exam: हाईस्कूल की 327479 कॉपियां 1734 परीक्षक और इंटर में 233990 कॉपियां 888 परीक्षक जांचेंगी। उप प्रधान परीक्षक मॉडल के तौर पर कुछ कॉपियों की जांच करेंगे और इसके बारे में परीक्षकों को बताएंगे। सोमवार से कॉपियों के मूल्यांकन केंद्रों पर शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
UP Board Exam 2622 examiners will examine 561460 copies evaluation begin 16 March
UP board exam 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड की कॉपियां का मूल्यांकन 16 मार्च से शुरू होगा। हाईस्कूल और इंटर की 561460 कॉपियां जांची जाएंगी। 271 उप प्रधान परीक्षक और 2622 परीक्षक मूल्यांकन करेंगे। जिले में चार केंद्रों पर 31 मार्च कॉपियों की जांच होगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने रविवार को उप प्रधान परीक्षक एवं परीक्षकों की सूची जारी की।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की परीक्षा 22 फरवरी से नौ मार्च तक चली। इसमें पंजीकृत 98886 परीक्षार्थियों में से हाईस्कूल में 48819 तथा इंटर में 44830 ने परीक्षा दी। अब कॉपियों के मूल्यांकन की तैयारी शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने मूल्यांकन केंद्रवार कॉपियों, उप प्रधान परीक्षक व परीक्षकों की संख्या जारी कर दी।
विज्ञापन


हाईस्कूल की 327479 कॉपियां 1734 परीक्षक और इंटर में 233990 कॉपियां 888 परीक्षक जांचेंगी। सबसे ज्यादा महाबोधि इंटर कॉलेज के मूल्यांकन केंद्र पर 1.66 लाख कॉपियों की जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने बताया कि कॉपियों का मूल्यांकन चारों केंद्रों पर 16 मार्च से जांची जाएंगी। पहले दिन मॉडल कॉपियों की जांच होगी। उप प्रधान परीक्षक मॉडल के तौर पर कुछ कॉपियों की जांच करेंगे और इसके बारे में परीक्षकों को बताएंगे। सोमवार से कॉपियों के मूल्यांकन केंद्रों पर शुरू हो जाएगा।

 
हाईस्कूल की कॉपियां  कॉपियां उप मुख्य परीक्षक परीक्षक
महाबोधि इंटर कॉलेज             166509 102             1027
भारतीय शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज 160970 72             707
इंटर की कॉपियां             कॉपियां उप मुख्य परीक्षक परीक्षक
प्रभु नारायण राजकीय इं. कॉलेज 112978 48             450
राजकीय क्वींस इं. कॉलेज 121012 49             438

केंद्रों पर भेजा गया मूल्यांकन प्रपत्र
माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय के उप सचिव साहब सिंह यादव ने बताया कि परिक्षेत्र के 15 जिलों के 55 मूल्यांकन केंद्रों पर मूल्यांकन प्रपत्रों को भेज दिया गया है। इसमें परीक्षक बनने के आवेदन पत्र, उपस्थिति सीट, मूल्यांकन कॉपियों का प्रपत्र, परीक्षक सूची, कॉपियों के जांचने का प्रपत्र आदि भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed