UP Board Result 2020: जौनपुर में लड़कियों ने मारी बाजी, 10th और 12th का जानें टॉपर
यूपी बोर्ड में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में बेटियों ने फिर बाजी मारी है। जौनपुर जिले में इस वर्ष इंटर की परीक्षा में कुल 71.62 प्रतिशत बच्चों ने सफलता हासिल की है। इसमें 77.55 फीसदी छात्राएं पास हुईं हैं, जबकि छात्र 65.94 प्रतिशत ही उत्तीर्ण हो सके। इसी तरह हाईस्कूल में कुल 76.64 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। इसमें 79.72 प्रतिशत लड़कियां और 73.50 प्रतिशत लड़कों का है। वर्ष 2019 में हाईस्कूल में 69.22 और इंटर में 55.08 प्रतिशत बच्चे की सफल हुए थे।
मुंगराबादशाहपुर के सेंट जोसेफ स्कूल के छात्र हरिओम पटेल ने हाई स्कूल में 93 प्रतिशत अंक पाकर जिले की श्रेष्ठता सूची में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं इंटर में मां शारदा बालिका इंटर कॉलेज खानापट्टी सिकरारा की जागृति मौर्य ने 90 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में टॉप किया है।
12वीं की परीक्षा में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी-
प्रथम स्थान- अनुराग मलिक- श्रीराम एचएस इंटर कॉलेज, बागपत- 97 प्रतिशत।
द्वितीय स्थान- प्रांजल सिंह- एस पी इंटर कॉलेज, प्रयागराज- 96 प्रतिशत।
तृतीय स्थान- उत्कर्ष शुक्ला- श्रीगोपाल इंटर कॉलेज- औरैया।