{"_id":"5f27e7418ebc3e9f676aa416","slug":"up-assembly-opposition-leader-ramgovind-chaudhary-sixth-report-comes-corona-negative-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी की छठी रिपोर्ट आई कोरोना निगेटिव, पीजीआई से मिल सकती है छु्ट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी की छठी रिपोर्ट आई कोरोना निगेटिव, पीजीआई से मिल सकती है छु्ट्टी
Mon, 03 Aug 2020 04:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 03 Aug 2020 04:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ स्थित पीजीआई में लगभग चालीस दिनों से कोरोना का इलाज करा रहे समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी की छठवीं कोरोना रिपोर्ट सोमवार को निगेटिव आई है। इसकी सूचना मिलते ही बलिया जिले में उनके चाहने वालों व पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी छा गई।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता सुशील कुमार पांडेय कान्हजी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष स्वास्थ्य में दिक्कत होने पर 22 जून को मेदांता लखनऊ में भर्ती हुए थे। वहां 23 जून को उनकी कोरोना जांच की गई। इसमें उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटव निकली।
विज्ञापन
तब वहां से डॉक्टरों के निर्देश पर नेता प्रतिपक्ष को 23 जून को ही लखनऊ पीजीआई के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया। वहां पर डॉ देवेंद्र गुप्त की देखरेख में इलाज चल रहा था। इस दौरान लगातार पांच बार जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद छठवीं बार की जांच रिपोर्ट सोमवार को निगेटिव आई है।
विज्ञापन
कान्ह जी ने बताया कि दूरभाष पर मिली जानकारी के अनुसार सोमवार शाम तक होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश के साथ हॉस्पिटल से छुटी मिलने की उम्मीद है।