फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP assembly election 2022 PM Modi will stay in Varanasi for four days till campaigning stops today will decided minute to minute

UP Chunav 2022: प्रचार का शोर थमने तक वाराणसी में ही तीन दिन प्रवास करेंगे पीएम मोदी, आज तय होगा मिनट टू मिनट कार्यक्रम

Wed, 23 Feb 2022 10:52 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 23 Feb 2022 10:52 AM IST
सार

वाराणसी सहित आसपास के नौ जिलों की 54 विधानसभा सीटों पर मतदान सातवें एवं अंतिम चरण में सात मार्च को कराया जाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  काशी को केंद्र बनाकर पूर्वांचल के दौरे और जनसभा करेंगे। 

विज्ञापन
UP assembly election  2022 PM Modi will stay in Varanasi for four days till campaigning stops today will decided minute to minute
पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सातवें चरण के मतदान से चार दिन पहले काशी को केंद्र बनाकर पूर्वांचल के दौरे और जनसभा करेंगे। वे तीन से पांच मार्च को चुनाव प्रचार का शोर थमने तक वाराणसी में रहेंगे और इस दौरान डोर टू डोर कैंपेन के साथ ही जनसभा, रोड शो सहित अन्य कार्यक्रम करेंगे।

विज्ञापन


भाजपा की ओर से बुधवार को पीएम के आगमन के दौरान तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई गई है। इसमें पीएम मोदी के कार्यक्रम तय होने के साथ पदाधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय कर दी जाएगी।
विज्ञापन


भाजपा की ओर से बुधवार तक पीएम के कार्यक्रम का मिनट टू मिनट तैयार कर लिया जाएगा। चौथे चरण का चुनाव प्रचार थमने के साथ ही भाजपा अब पूर्वांचल फतह की कार्ययोजना में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2017 की तरह ही पीएम मोदी का होगा कार्यक्रम 
पीएम का कार्यक्रम ठीक वर्ष 2017 की तरह होगा, जिसमें उन्होंने यहां प्रवास कर पार्टी के पक्ष में चुनावी फिजा बनाई थी। वाराणसी सहित आसपास के नौ जिलों की 54 विधानसभा सीटों पर मतदान सातवें एवं अंतिम चरण में सात मार्च को कराया जाना है।

केंद्रीय मंत्रियों और बड़े नेताओं का दौरा शुरू

वाराणसी सहित पूर्वांचल में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए केंद्रीय मंत्रियों और बड़े नेताओं के दौरे का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। केंद्रीय पदाधिकारियों के अलावा प्रदेश भाजपा के बड़े पदाधिकारियों और संघ प्रतिनिधियों का भी फोकस वाराणसी पर है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपने संसदीय क्षेत्र के प्रति एक अलग स्नेह रहा है और काशीवासी भी इसी स्नेह के चलते उनसे अपना एक अलग जुड़ाव महसूस करते हैं। पूर्वांचल में भाजपा के चुनाव अभियान को धार देने के लिए पीएम मोदी का तीन मार्च से तीन दिवसीय दौरा पूर्वांचल की चुनावी फिजा में अहम भूमिका अदा करेगा।

UP assembly election  2022 PM Modi will stay in Varanasi for four days till campaigning stops today will decided minute to minute
पीएम मोदी वाराणसी में - फोटो : फाइल

योगी आदित्यनाथ के वर्ष 2017 में मुख्यमंत्री बनने के बाद से पीएम मोदी के नेतृत्व और निर्देशन में जिस तरह काशी को विकास परियोजनाओं की सौगात मिली और समय पर परियोजनाओं को पूरा कराकर यहां की तस्वीर बदली गई, वह भाजपा इस चुनाव में पूर्वांचल की जनता को बताएगी।

वाराणसी समेत आसपास के जिलों की जनता तक जाएगा बड़ा संदेश

पार्टी के रणनीतिकारों का कहना है कि पिछले पांच सालों में काशी को भव्य और दिव्य काशी के रूप में पीएम मोदी के नेतृत्व में विकसित किया गया। आसपास के जिलों में एक्सप्रेस वे, सड़कों का जाल बिछाने के साथ ही बुनियादी सुविधाओं के विकास पर फोकस किया गया।

भाजपा जातिगत खेमेबंदी से इतर हमेशा से विकास और जनकल्याण की प्राथमिकता के एजेंडे पर आगे बढ़ी है। पीएम मोदी के तीन दिवसीय काशी प्रवास से वाराणसी समेत आसपास के जिलों की जनता तक बड़ा संदेश जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed