फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP assembly election 2022 Defence Minister Rajnath Singh in varanasi today PM Modi will come on 27 feb for vidhan sabha chunav prachar

UP Chunav 2022: आज वाराणसी के सेवापुरी में हुंकार भरेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, 27 को आएंगे पीएम मोदी

Thu, 24 Feb 2022 10:19 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 24 Feb 2022 10:19 AM IST
सार

 केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज दोपहर बाद वाराणसी के सेवापुरी स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज के मैदान में भाजपा व अपना दल एस गठबंधन के सेवापुरी प्रत्याशी नीलरतन पटेल उर्फ नीलू के पक्ष में जनसभा करेंगे। 

विज्ञापन
UP assembly election 2022 Defence Minister Rajnath Singh in varanasi today PM Modi will come on 27 feb for vidhan sabha chunav prachar
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

विधानसभा चुनाव में पूर्वांचल की सियासी जमीन पर दिग्गजों का जमावड़ा होने लगा है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज दोपहर बाद वाराणसी के सेवापुरी स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज के मैदान में भाजपा व अपना दल एस गठबंधन के सेवापुरी प्रत्याशी नीलरतन पटेल उर्फ नीलू के पक्ष में जनसभा करेंगे। 

विज्ञापन


लंबे समय बाद वाराणसी में राजनाथ की जनसभा होने जा रही है। इसको लेकर भाजपा संगठन भी उत्साहित है। कार्यकर्ता भी जोश में हैं। जनसभा को लेकर मौके पर तैयारी पूरी कर ली गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने बताया कि जनसभा को देखते हुए सभा स्थल पर मंच बनाया गया है। इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 फरवरी को जिले भर के बूथ कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे।  
विज्ञापन


संस्कृत विश्वविद्यालय होगा पीएम का भाषण
भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने और विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 27 फरवरी को मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान को गति देंगे। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षा मंत्री की सुरक्षा को लेकर हुई बैठक

लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बृहस्पतिवार को रक्षा मंत्री के आगमन के मद्देनजर बुधवार को एयरपोर्ट के कांफ्रेंस हाल में एएसएल की बैठक हुई। इसमें रक्षा मंत्री की सुरक्षा व्यवस्था और उनके आगमन से लेकर वापस जाने तक फोर्स की तैनाती पर चर्चा की गई।

बैठक में एयरपोर्ट निदेशक अर्यमा सान्याल, सीनियर कमांडेंट अजय कुमार, आईबी अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी और सीओ पिंडरा अभिषेक पांडेय व सीओ बड़ागांव जगदीश कालीरमन के साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed