फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Assembly election 2022: Conflict in Congress over ticket distribution on vidhan sabha seat in varanasi

UP Election 2022: टिकट बंटवारे पर कांग्रेस में अंर्तकलह अब सतह पर, वाराणसी की इन दो सीटों पर फंसा पेच

Sun, 30 Jan 2022 10:04 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 30 Jan 2022 10:04 AM IST
विज्ञापन
UP Assembly election 2022: Conflict in Congress over ticket distribution on vidhan sabha seat in varanasi
कांग्रेस - फोटो : Twitter/@INCIndia

कांग्रेस में टिकट बंटवारे पर अंर्तकलह अब धीरे-धीरे सामने आने लगी है। बनारस की दो विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा के बाद अभी छह सीटों पर पार्टी ने किसी उम्मीदवार का नाम फाइनल नहीं किया है। अंदरखाने से कई नामों पर चर्चाओं का दौर भी तेज हो गया।

विज्ञापन


कोई महिला प्रत्याशी उतारने की बात कह रहा है तो किसी ने विधानसभा वार जातिगत गणना के आधार पर प्रत्याशी उतारने की नसीहत तक शीर्ष नेतृत्व को दे डाली है।

छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष व कांग्रेस नेता शैलेंद्र सिंह ने शहर उत्तरी व दक्षिणी विधानसभा में टिकट बंटवारे को लेकर पार्टी के फार्मूले पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए आंकड़ों के जरिए पार्टी को आईना दिखाया है। उन्होंने अपने ट्विटर पर दो आंकड़े शेयर करते हुए लिखा है कि शहर उत्तरी व दक्षिणी विधानसभा में कांग्रेस क्यों हार रही है?

विज्ञापन

आंकड़ों में लिखा है कि दक्षिणी विधानसभा में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या एक लाख छह हजार है जबकि उत्तरी में 65 हजार मुस्लिम व 80 हजार से ज्यादा राजपूत मतदाता हैं। उन्होंने यह भी लिखा है कि 2012 के पहले उत्तरी विधानसभा में सबसे अधिक मुसलमान थे। 2012 के बाद दक्षिणी विधानसभा में मुस्लिम मतदाता अधिक हो गए और उत्तरी में कम हो गए।

उन्होंने भाजपा की जीत का प्रमुख कारण बताते हुए यह भी लिखा कि यहां पार्टी ने मुस्लिम उम्मीदवार को लड़ाना बंद नहीं किया जिसकी वजह से बीजेपी लगातार जीत रही है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व से आग्रह किया है कि टिकट बंटवारे से पहले पूरी जांच पड़ताल करके ही निर्णय लें जो पार्टी हित में हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed