{"_id":"5f8c18ac8ebc3e9b8c5d7183","slug":"up-accused-of-absconding-absconder-from-ballia-temporary-jail-police-giving-scare-in-search","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बलिया की अस्थायी जेल से फरार हुए दुष्कर्मी का आरोपी, पुलिस तलाश में दे रही दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बलिया की अस्थायी जेल से फरार हुए दुष्कर्मी का आरोपी, पुलिस तलाश में दे रही दबिश
Sun, 18 Oct 2020 03:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 18 Oct 2020 03:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
बलिया जिले के सुखपुरा स्थित अस्थायी जेल से शनिवार की रात दुष्कर्म का एक आरोपी फरार हो गया है। उसे पकड़ने के लिए जेल एवं सिविल पुलिस लगातार रात से ही जगह-जगह दबिश दे रही है, लेकिन अभी तक वह पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि रेवती थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी सुनील गौड़ धारा 376 में आरोपी था। उसे 11 अक्टूबर को सुखपुरा स्थित अस्थाई जेल में निरुद्ध किया गया था। वहां से वह शनिवार की रात फरार हो गया।
विज्ञापन
उसकी गिरफ्तारी के लिए जेल एवं सिविल पुलिस लगातार दबिश दे रही है। रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने अस्थायी जेल सुखपुरा पर पहुंच कर जांच पड़ताल की एवं अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन
गौरतलब हो कि जिला कारागार में अत्यधिक बरसात से हुए जलभराव के कारण सुखपुरा स्थित न्यू सीएचसी को अस्थाई जेल बनाया गया था और कई कैदियों व बंदियों को वहां रखा गया था। अभी मामले में किसी जेलकर्मी के खिलाफ किसी कार्रवाई की सूचना नहीं है।