फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Until court order comes we will not allow ASI survey in Gyanvapi statement of Masjid Committee

Gyanvapi: 'जब तक कोर्ट का आदेश नहीं आता, तब तक ज्ञानवापी में ASI सर्वे नहीं होने देंगे', मसाजिद कमेटी का बयान

Fri, 08 Sep 2023 05:57 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 08 Sep 2023 05:57 AM IST
सार

अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी के विरोध के कारण गुरुवार को ज्ञानवापी परिसर का सर्वे नहीं हो सका। एएसआई की टीम सुबह निर्धारित समय से पहुंची जरूर, लेकिन सर्वे नहीं कर सकी। मसाजिद कमेटी का कहना है कि जब तक अदालत का स्पष्ट आदेश नहीं आएगा, तब तक सर्वे का काम नहीं होने दिया जाएगा।

विज्ञापन
Until court order comes we will not allow ASI survey in Gyanvapi statement of Masjid Committee
ज्ञानवापी परिसर में सर्वे करती एएसआई की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकतांत्रिक तरीके से सर्वे का विरोध किया। एएसआई की टीम ने पूरा सहयोग किया। हमारा बस इतना ही कहना है कि अदालत आदेश दे तो सर्वे का काम होगा। यह कहना है ज्ञानवापी में एएसआई के सर्वे का काम रोकने के सवाल पर अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी के संयुक्त सचिव सैयद मोहम्मद यासीन का...।

विज्ञापन


सैयद मोहम्मद यासीन ने गुरुवार को कहा कि अदालत ने एएसआई को दो सितंबर तक सर्वे की रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा था। इस तरह से अदालत के आदेश से स्पष्ट है कि सर्वे का काम दो सितंबर तक ही होना था। इसके बाद अदालत ने अपने आदेश में सर्वे की तिथि नहीं बढ़ाई।

विज्ञापन

दो सितंबर के बाद हुआ सर्वे अमान्य

ऐसे में दो सितंबर से छह सितंबर तक ज्ञानवापी में हुआ सर्वे पूरी तरह से अमान्य है। जो भी काम हो, वह कानून के दायरे में न्यायोचित तरीके से हो। जब तक इस संबंध में अदालत का स्पष्ट आदेश नहीं आएगा, तब तक ज्ञानवापी में सर्वे नहीं होने दिया जाएगा। एएसआई की टीम सर्वे करने आएगी तो शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: कांटे की टक्कर में कौन मार रहा बाजी, सपा या भाजपा; कम वोटिंग से किसे मिलेगा फायदा?

एएसआई बोली- अदालत ने सर्वे पर रोक नहीं लगाई

मसाजिद कमेटी के विरोध पर एएसआई के अधिकारियों का कहना था कि सर्वे की समय सीमा बढ़ाने के लिए अदालत में अर्जी दी गई है। इस पर शुक्रवार को सुनवाई होनी है। अदालत ने सर्वे पर किसी तरह की रोक नहीं लगाई है, इसीलिए सर्वे करने आए हैं।

हालांकि, पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की बातचीत के बाद भी मसाजिद कमेटी ने सर्वे के लिए हामी नहीं भरी तो एएसआई के अफसर और उनके वर्कर ज्ञानवापी स्थित मस्जिद में प्रवेश नहीं किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed