फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Union Minister Smriti Irani varanasi visit, will review achievements of Women and Child Development in 8 years

Varanasi News: दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, 8 साल की उपलब्धियों की कर रहीं समीक्षा

Mon, 06 Jun 2022 11:54 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 06 Jun 2022 11:54 AM IST
सार

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी आज दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंची हैं। बड़ालालपुर स्थित हस्तकला संकुल सभागार में आयोजित कार्यक्रम का उन्होंने उद्धाटन किया। 

विज्ञापन
Union Minister Smriti Irani varanasi visit, will review achievements of Women and Child Development in 8 years
हस्तकला संकुल सभागार में हस्तकला संकुल सभागार - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी आज दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंची हैं। बाबतपुर एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह सीधे बड़ालालपुर स्थित हस्तकला संकुल सभागार पहुंचीं। यहां वो महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के आठ साल की उपलब्धियों की समीक्षा बैठक कर रही हैं।

विज्ञापन


समीक्षा बैठक में उत्तर प्रदेश सहित उत्तराखंड, दिल्ली, जम्मू व कश्मीर और लद्दाख के मंत्री व विभाग के अधिकारी शामिल हैं। इसमें वित्त मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय, यूनीसेफ, विश्वबैंक सहित विभिन्न राज्यों से आए मंत्री अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम के दौरान योजना से लाभ पाने वाली महिला व बाल लाभार्थी भी अपने अनुभव को साझा करेंगे। केंद्रीय मंत्री  स्मृति ईरानी बैठक के बाद पांडेयपुर स्थित दीनदयाल अस्पताल में बने वन स्टॉप सेंटर का दौरा करेंगी।
विज्ञापन


कल आंगनबाड़ी केंद्र का करेंगी निरीक्षण
अपने वाराणसी दौरे के दौरान मंगलवार को केंद्रीय मंत्री सुबह 10 बजे से रामसीपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करेगी। इसके बाद काशी विद्यापीठ ब्लॉक स्थित पंडितपुर के वेलनेस सेंटर का दौरा करेंगी। वहीं आयुक्त सभागार में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करेंगी। इसके बाद शाम छह बजे वो एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed