Kashi Vishwanath Dham: मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे काशी, बाबा विश्वनाथ और कालभैरव मंदिर में किए दर्शन
Varanasi News: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर बाबा के दर्शन किए। इस दौरान मंदिर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बृहस्पतिवार को वाराणसी पहुंचे। उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम में पहुंच कर बाबा के दर्शन किए। मंदिर में पूजा-अर्चना करने के साथ ही कॉरिडोर में भ्रमण किया। इन दौरान धाम परिसर में मौजूद श्रद्धालु उन्हें देखने के लिए उत्साहित दिखे। इस दौरान मंदिर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने बृहस्पतिवार को काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से कहा कि भगवान के दर्शन हुए। महादेव सभी पर आशीर्वाद बनाए रखें, हमारी जनता सुखी रहे। हम सभी आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
काल भैरव मंदिर पहुंचे शिवराज सिंह चौहान
विश्वनाथ धाम से दर्शन कर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान काशी के कोतवाल के रूप में विख्यात काल भैरव मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। यहां विधिवत पूजा-अर्चना कर देशवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि काशी में श्री काल भैरव के दर्शन-पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। बाबा की कृपा सभी देशवासियों पर बनी रहे। सभी सुखी, निरोगी हों, सबका मंगल हो यही कामना है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.