फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Union Minister Piyush Goyal in Kashi on a two-day visit

Varanasi : केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल दो दिवसीय दौरे पर आज आएंगे काशी, टेक्सटाइल कॉन्क्लेव का करेंगे शुभारंभ

Wed, 14 Dec 2022 03:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 14 Dec 2022 03:18 AM IST
विज्ञापन
Union Minister Piyush Goyal in Kashi on a two-day visit
पीयूष गोयल - फोटो : ANI

केंद्रीय कपड़ा व वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल काशी तमिल संगमम के आयोजन में हिस्सा लेने के लिए बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे। वे बुधवार को करीब चार बजे वाराणसी पहुंचेंगे और एयरपोर्ट से सीधे नमो घाट जाएंगे। यहां से क्रूज से काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे और क्रूज से ही रविदास घाट जाएंगे। यहां से बीएचयू में काशी तमिल संगमम में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह हस्तकला संकुल में आयोजित दो दिवसीय टेक्सटाइल कांक्लेव में शामिल होंगे और यहां तमिलनाडु व काशी के कपड़ा उद्यमियों-व्यापारियों से टेक्सटाइल विषय पर संवाद करेंगे। दूसरे सत्र में विजन-2047 विषय पर आयोजित सेमिनार में उद्यमियों से चर्चा करेंगे। इसके बाद कपड़ा उद्योग से जुड़े उद्यमियों के साथ अलग-अलग बैठक करेंगे। 
विज्ञापन


देर शाम वे दिल्ली रवाना हो जाएंगे। 14 दिसंबर को दो दिवसीय टेक्सटाइल कांक्लेव का शुभारंभ हस्तकला संकुल में किया जा रहा है। इसमें कपड़ा उद्योग को बढ़ावा देने व तमिलनाडु व काशी के कपड़ा उद्योग के जुड़ाव की संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed